साढ़े 8 करोड़ लोगों की पेंशन पर बड़ा अपडेट, बढ़ेगी रकम या लगेगा ब्रेक? जानिए यहां

Atal Pension Yojana 2026: अटल पेंशन योजना को लेकर साढ़े 8 करोड़ लोगों के मन में पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन सरकार ने फिलहाल पेंशन राशि बढ़ाने से इनकार किया है. सरकार का कहना है कि पेंशन बढ़ाने से मासिक योगदान भी बढ़ेगा, जिससे सब्सक्राइबर पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा.
हाल ही में सरकार ने अटल पेंशन योजना की समय-सीमा 2030-31 तक बढ़ा दी है. हालांकि, यह देखना बाकी है कि आने वाले बजट में पेंशन राशि बढ़ाने को लेकर कोई ऐलान होता है या नहीं.
मई 2015 में शुरू हुई इस योजना के तहत 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की गारंटीड मासिक पेंशन मिलती है. योगदान राशि उम्र और चुनी गई पेंशन के अनुसार 42 रुपये से 1,454 रुपये तक तय होती है.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 तक 8.45 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं. इनमें से 86.91 प्रतिशत सब्सक्राइबर 1,000 रुपये की पेंशन स्लैब में हैं. वहीं 8.15 प्रतिशत लोग 5,000 रुपये की अधिकतम पेंशन स्लैब चुन चुके हैं.
सरकार के अनुसार, यह योजना खास तौर पर गरीब, वंचित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शुरू की गई थी, ताकि बुढ़ापे में उन्हें एक तय और भरोसेमंद पेंशन मिल सके.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)