- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस की पदयात्रा ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, जनता ने दिया समर्थन
कांग्रेस की पदयात्रा ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, जनता ने दिया समर्थन
4 months ago
203
0

मनरेगा बचाओ: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जोरापारा से गिरधौना पंचायत तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला समूह, युवक-युवतियां तथा जिले व प्रदेश स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा, पूजा मक्कड़, अभ्युदय तिवारी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।पदयात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांवों में महिलाओं ने थाली बजाकर और आरती उतारकर प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं का पारंपरिक स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अंचल में काम करने वाले आम लोगों का अधिकार है, जिसे केंद्र सरकार कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष कर रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)