- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देश्यीय संस्था’ : संस्था के तत्वावधान हुई कार्यकारिणी की बैठक में 1वर्ष पूर्ण होने पर संस्था प्रमुख शानू मोहनन ने बीते वर्ष का लेखा-जोखा, वर्ष-2026 में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देश्यीय संस्था’ : संस्था के तत्वावधान हुई कार्यकारिणी की बैठक में 1वर्ष पूर्ण होने पर संस्था प्रमुख शानू मोहनन ने बीते वर्ष का लेखा-जोखा, वर्ष-2026 में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी

👉 • फाइल फोटो
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [01 फरवरी, 2026] राज्य स्तरीय सामाजिक संस्था [पंजीकृत] ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देश्यीय संस्था’ ने अपनी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने हेतु कार्यकारिणी की बैठक बीते दिनों इंडियन कॉफी हाउस [सेक्टर-10] के सभागार में संस्था की अध्यक्षा शानू मोहनन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस अवसर पर संस्था के सलाहकार प्रदीप भट्टाचार्य, सोनम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अभिलाषा मिश्रा, ए. विजयलक्ष्मी, राजकुमार भल्ला और निलांजना उपस्थित थे.

👉 • [बाएँ से] सोनम गुप्ता ने संचालन और शानू मोहनन ने बैठक की अध्यक्षता की
शानू मोहनन ने प्रारंभ में सभी संस्थापक सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया और संस्था के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी.
इन्होंने कहा कि बीते 1 वर्ष में संस्था ने महिला दिवस, पर्यावरण संरक्षण में ड्राइंग प्रतियोगिता, सिलाई-कड़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला, पत्र लेखन प्रतियोगिता और प्रथम कीर्तिशेष श्रीराम मोहनन स्मृति सम्मान में लोक गायिका रजनी रजक, समाजसेविका बी. पोलम्मा, महिला सशक्तिकरण ए. विजयलक्ष्मी और कैरियर मार्गदर्शन डॉ. मिट्टठू को सम्मानित किया गया.

👉 [बाएँ से] • प्रदीप भट्टाचार्य, शानू मोहनन और सोनम गुप्ता
शानू मोहनन ने कहा कि- इस वर्ष जनवरी, 2026 में संस्था ने बसंत पंचमी और 77 वां गणतंत्र दिवस संस्था कार्यालय परिसर में सदस्यों के साथ मनाया. इस वर्ष होने वाले कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई. जैसे- संस्था का स्थापना दिवस एवं आम सभा, कार्यकारिणी का पुनर्गठन, द्वितीय कीर्तिशेष श्रीराम मोहनन सम्मान समारोह, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, हिंदी दिवस पर पत्र लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता, कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, निर्धन बहनों को आर्थिक मदद के तहत सिलाई कड़ाई प्रशिक्षण और अनेक कार्ययोजना.
आभार व्यक्त प्रदीप भट्टाचार्य ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)