- Home
- Chhattisgarh
- THANK YOU BHILAI : ‘शपथ फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित आयोजन में भिलाई ने सेवा, समरसता और संस्कारों का उत्सव एक बार फिर जिया : इस अवसर पर डॉ. प्रमोद विनायके, व्यंग्यकार विनोद साव, के. शारदा, बंशी अग्रवाल, रितु वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, निधि चंद्राकर, दलजीत सिंह थिंड और मुकेश पांडे को ‘भिलाई नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया साथ में ‘विशिष्ट सेवा सम्मान’ और 21 ‘समाज श्री सम्मान’ भी दिया गया
THANK YOU BHILAI : ‘शपथ फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित आयोजन में भिलाई ने सेवा, समरसता और संस्कारों का उत्सव एक बार फिर जिया : इस अवसर पर डॉ. प्रमोद विनायके, व्यंग्यकार विनोद साव, के. शारदा, बंशी अग्रवाल, रितु वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, निधि चंद्राकर, दलजीत सिंह थिंड और मुकेश पांडे को ‘भिलाई नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया साथ में ‘विशिष्ट सेवा सम्मान’ और 21 ‘समाज श्री सम्मान’ भी दिया गया

👉 • देश के चर्चित व्यंग्यकार एवं ‘अट्ठाहास सम्मान’ से सम्मानित विनोद साव को ‘नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित करते हुए शिक्षाविद् आईपी मिश्रा और राज्य खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई की स्थापना की स्मृति में शपथ फाउंडेशन, भिलाई द्वारा आयोजित “THANK YOU BHILAI” कार्यक्रम इस वर्ष अत्यंत भव्य, भावनात्मक एवं ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। मोनुमेंट पार्क, सिविक सेंटर में आयोजित इस आयोजन ने भिलाई की आत्मा, उसकी बहुसांस्कृतिक पहचान, सेवा-भावना और सामाजिक समरसता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। यह आयोजन अपने 9 सफल वर्षों की यात्रा पूर्ण कर 10वें वर्ष में प्रवेश का साक्षी बना।


कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। इसके पश्चात ‘THANK YOU BHILAI’ के प्रतीकात्मक कट-आउट के साथ गुब्बारे उड़ाकर आयोजन का शुभारंभ किया गया, जिसने भिलाई के प्रति कृतज्ञता, गर्व और भावनात्मक जुड़ाव को नई ऊँचाई प्रदान की।
कार्यक्रम के अतिथि आईपी मिश्रा, राकेश पाण्डेय, श्रुति यादव, राजेश चौहान, एएसपी सुखनंदन राठौड़, परविंदर सिंह ग्रेवाल और दिव्या भसीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया.
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 9 विभूतियों को ‘भिलाई नवरत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया-

साथ में समाजसेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले 3 विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया-


• चतुर्भुज राठी को ‘राम की रसोई’ के माध्यम से अन्नसेवा हेतु.
• दीक्षा नामदेव को शिक्षा, सेवा एवं सोनू सूद चैरिटी क्लब के माध्यम से मानवीय कार्यों हेतु.
• भूपेंद्र नेमा को ‘बीएनआई’ के माध्यम से व्यापारिक एकता एवं सामाजिक सहभागिता हेतु.





कार्यक्रम का एक अत्यंत भावनात्मक एवं विशिष्ट पक्ष रहा “समाज श्री सम्मान”, जिसके अंतर्गत भिलाई में निवासरत विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समुदायों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष कुल 21 समाजों एवं संस्थाओं को समाज श्री सम्मान प्रदान किया गया, जिसने भिलाई की “लघु भारत” पहचान और विविधता में एकता की संस्कृति को सशक्त रूप से मंच पर प्रस्तुत किया।
आयोजन के दौरान विकास जायसवाल के द्वारा “हेरिटेज टॉक” तथा भिलाई से जुड़े प्रश्न-उत्तर सत्र ने दर्शकों को सक्रिय सहभागिता का अवसर दिया। सही उत्तर देने वाले नागरिकों को मंच से सम्मान एवं उपहार प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम में जीवंतता और जनभागीदारी बनी रही।
समापन सत्र से पूर्व उपस्थित जनसमूह को “प्लास्टिक मुक्त भिलाई” का संकल्प दिलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। यह पहल स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार भिलाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में सामने आई।
स्वागत व्यक्तत्व ‘शपथ फाउंडेशन’ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता और संरक्षक वीरेंद्र सतपति ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.
संचालन विकास जायसवाल एवं आभार व्यक्त जितेंद्र हासवानी ने किया.
आयोजन में प्रभंजय चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद, पीटी उल्लास, दिनेश लोहिया, रजनी रजक, मोहन राव, बी. पोल्लमा, अशोक साहू, हनी अंबेड, आशु महाजन एवं रश्मि सागर की विशेष भूमिका रही.
आयोजन की कुछ और सचित्र झलकियाँ-


🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)