- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
2 days ago
104
0

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने आज राजधानी रायपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने लक्ष्मी वर्मा के नामांकन को प्रदेश की ‘महतारी वंदन’ भावना से जोड़ते हुए इसे राज्य की महिलाओं के लिए गौरव का क्षण बताया।मुख्यमंत्री का संदेश
नामांकन के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री ने वर्मा को अपनी शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उनका अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे जोड़ा कि यह उम्मीदवारी केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास और सम्मान का प्रतीक है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)