- Home
- Chhattisgarh
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस [भिलाई इस्पात संयंत्र] : सेल-भिलाई द्वारा विभिन्न विभागों में महिला दिवस के अवसर पर महिला कार्मिकों के योगदान के सम्मान में आयोजन हुए
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस [भिलाई इस्पात संयंत्र] : सेल-भिलाई द्वारा विभिन्न विभागों में महिला दिवस के अवसर पर महिला कार्मिकों के योगदान के सम्मान में आयोजन हुए

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कार्मिकों के योगदान के सम्मान में विभिन्न विभागों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लास्ट फर्नेस विभाग द्वारा दिनांक 07 मार्च 2026 को बीएफ–8 कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री प्रेमलता वर्मा एवं सुश्री अनुपमा कुमारी रहीं। कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों की अनेक महिला अधिकारियों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार तथा महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस–इलेक्ट्रिकल) श्री श्रीनिवास गुज्जु भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए ब्लास्ट फर्नेस विभाग के संचालन एवं सफलता में महिला कार्मिकों के समर्पण एवं योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक कटिंग समारोह के साथ हुआ, जिसके पश्चात एक रोचक प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही महिला कार्मिकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।


इसी प्रकार वित्त एवं लेखा विभाग में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम ने वित्त एवं सी एंड आईटी विभाग में कार्यरत महिला कार्मिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) श्री पी. के. चोखानी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम ने महिला कार्मिकों के व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में निभाई जाने वाली बहुआयामी भूमिकाओं की सराहना की। उन्होंने महिला कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण तथा कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने की क्षमता संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।
आभार स्वरूप सुश्री नीना जायसवाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को पौधों भेंट किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कार्मिकों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों को भी मंच प्रदान किया गया, जिसमें सुश्री अमृता गंगराड़े, सुश्री शिखा दीक्षित, सुश्री स्मिता जैन तथा सुश्री रंजीता सोनपिपरे द्वारा कविता एवं लेख प्रस्तुत किए गए।
इसी क्रम में आरएमपी–3 (एलडीसीपी) विभाग में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (एलडीसीपी) श्री वी. के. ओगले ने अपने संबोधन में संगठन की प्रगति में महिला कार्यबल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनकी कार्यकुशलता, समर्पण एवं कार्यस्थल पर बढ़ती भागीदारी की सराहना की तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विभाग की नियमित एवं संविदा महिला कार्मिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।

इस अवसर पर एलडीसीपी विभाग के महाप्रबंधकगण श्री एस. के. नाईक, श्री डी. के. वर्मा तथा श्री एस. श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे और उन्होंने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं के प्रति सम्मान एवं समान अवसरों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समन्वयन प्रबंधक (एलडीसीपी) श्री विनय कुमार पवार द्वारा किया गया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)