- Home
- Chhattisgarh
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल में मनाया गया नारी दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल में मनाया गया नारी दिवस

👉 • मुख्य अतिथि लता युगल किशोर उर्वशा ने कहा कि- ‘समाज में जो भी महिलाएं ‘वुमन इंस्पिरेशन’ होते हैं उनका सम्मान एक दिन नहीं बल्कि 365 दिन ही करना चाहिए’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेल एससी-एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल [सेक्टर-6] में सशक्त नारी व सशक्त राष्ट्र वुमन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर फिल्म ‘रमाई’ के माध्यम से माता रमाई के त्याग, संघर्ष एवं समर्पण को नमन कर समारोह का आयोजन हुआ.

• समारोह के मुख्य अतिथि थीं- लता युगल किशोर उर्वशा. अध्यक्षता की कोमल प्रसाद ने. विशिष्ट अतिथि रहे- प्रेरणा धाबरडे, मौसमी टंडन, सविता मेश्राम, उर्मिला भास्कर, अंजुम अली एवं मनोरमा नंदा.
प्रारंभ में अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किए.
लता युगल किशोर उर्वशा ने अपने उद्बोधन में कही कि-
महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं बल्कि पूरे 365 दिन होना चाहिए. महिलाओं में आज भी चुनौतियां है, आज भी पूर्ण बराबरी की आवश्यकता है तभी देश का, समाज का विकास संभव है. मुख्य अतिथि ने उनके अधिकारों, रोजगार और सम्मान पर भी अपने व्यक्तव्य में कहा कि महिलाएं अपने धैर्यपूर्ण क्षमताओं से दुनिया को बदल सकती है.
कोमल प्रसाद ने कहा कि-
महिला जब सशक्त होंगी, तब देश का विकास संभव है. एक शिक्षित और सशक्त महिला पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में मदद करती है. महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को लेकर हमारा एसोसिएशन सतत् प्रयासरत है. कहने के लिए 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम ‘वुमन इंस्पिरेशन’ का सम्मान करें.


👉 • समारोह में अतिथियों ने फिल्म ‘रमाई’ के समस्त कलाकारों को स्मृति चिंह एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया.

👉 • बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया और ‘तथागत समाज कल्याण समिति’ के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदय धाबरडे एवं फिल्म ‘रमाई’ के मुख्य कलाकार फिल्म की निर्मात्री श्रीमती कृष्णा चौहान, सह निर्माता राजकुमार रामटेके, एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार व महाप्रबंधक ईएमडी कलम टंडन और ‘तथागत समाज कल्याण समिति’ के अध्यक्ष अनिल साखरे उपस्थित थे.
समारोह में फिल्म ‘रमाई’ के मुख्य कलाकार डॉ. उदय धाबरडे, श्रीमती प्रेरणा धाबरडे, राया बागडे, रजनी बागडे, धान्या खोब्रागडे, नीतू डोंगरे, कंचन बावने, भारती खांडेकर, प्रियंका सिंह, कविता चौकीकर, वीणा माखीजा, सुजाता साखरे, रूपाली साखरे साथ में विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित महिला कांति देवी, उत्तरा खेलवार, संगीता मेश्राम, मीना नारनवरे, नम्रता मेश्राम, मंजू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया.
कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, जोनल सचिव कालीदास बघेल, उत्तम मंडावी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, हेमंत भुआर्य,धनंजय मेश्राम और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)