- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सावधान! आधार कार्ड लोन के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार, खुद को कैसे रखें सावधान? जानिए
सावधान! आधार कार्ड लोन के नाम पर न हो जाएं ठगी का शिकार, खुद को कैसे रखें सावधान? जानिए

Aadhar Card Loan Scam : आज के डिजिटल युग में हर किसी के पास स्मार्टफोन है, इसी स्मार्टफोन के कारन लोग बड़े ठगी का शिकार हो रहें है। स्कैमर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी एडवरटाइजमेंट देते हैं। जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक करते है, उनके खाते से पूरा पैसा उड़ा जाता है। अब एक ऐसे ही ताजा मामले में एक विज्ञापन में आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये का लोन देने के दावा किया जा रहा है। विज्ञापन में दावा किया गया है कि ‘प्राइम मिनिस्टर लोन स्कीम’ के तहत लोग अपने आधार कार्ड पर 3 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। सरकार ने इस विज्ञापन को फर्जी बताया है।
किया जा रहा ये दावा
सोशल मीडिया पर एक स्पॉन्सर्ड एड में दावा किया जा रहा है कि कम से कम दस्तावेजों के साथ 3 लाख रुपये का लोन दिया जा रहा है। इसमें असली दिखने वाले ग्राफिक्स का यूज किया गया है ताकि लोगों का भरोसा जीता जा सके। इस एड में ‘अप्लाई नाउ’ जैसे फ्रेज भी यूज किए गए हैं। कई मामलों में लिंक्स और QR कोड भी दिए गए हैं, जो यूजर्स को एक्सटर्नल ऐप्स और वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर रहे हैं।
सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से पोस्ट डालकर बताया गया है कि यूट्यूब पर प्राइम मिनिस्टर लोन स्कीम के तहत 3 लाख रुपये का लोन मिलने का दावा किया जा रहा है। यह दावा पूरी तरह फर्जी है। सरकार ऐसी किसी भी स्कीम या एड को एंडोर्स नहीं करती है।
खुद को कैसे रखें सावधान?
- सोशल मीडिया पर संदिग्ध और लालच देने वाली एड पर क्लिक करने से बचें.
- किसी भी स्कीम को हमेशा सरकारी पोर्टल या दूसरे ऑफिशियल चैनल से जरूरी वेरिफाई करें.
- किसी भी अनजान या संदिग्ध वेबसाइट और ऐप्स पर अपनी जरूरी जानकारी शेयर न करें.
- फर्जी स्कीमों की पहचान के लिए स्पेलिंग एरर या URL को ध्यान से देखें. इनमें गड़बड़ नजर आ जाएगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)