- Home
- Chhattisgarh
- ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के महामंत्री बने विनोद उपाध्याय
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के महामंत्री बने विनोद उपाध्याय

👉 • विनोद उपाध्याय की नियुक्ति ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी की अनुशंसा पर जिला भिलाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने की.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
विनोद उपाध्याय लंबे समय से समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं. उनकी कार्यशैली नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है.
सर्व ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला-भिलाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने बीते दिनों सम्पन्न हुई कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव रखा और उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया. यह नियुक्ति उनके दीर्घकालीन सामाजिक योगदान, सक्रियता एवं समर्पण को देखते हुए ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने अनुशंसा की.
विनोद उपाध्याय को जिला- भिलाई इकाई का महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है-
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, जिला-भिलाई अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण पंडा, अवधेश कुमार पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, सचिव राधाकांत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र पाठक, सांस्कृतिक प्रभारी आलोक बिहारी मिश्रा, युवाध्यक्ष विपिन उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मृदुला शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश कुमार शुक्ला, संभागीय महासचिव दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, मुकुंद अवधूत, प्रकाश दास, अमरेश पाढ़ी, उर्मिला उपाध्याय, संध्या मंडलोई, रविंद्र साहू, सूर्यकांत पाण्डेय, प्रवीण माडीकर, गजेंद्र पंडा, शीतल दुबे, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, शरद दुबे, संजय मिश्रा, श्रीराम कुलकर्णी, संजय शर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, डॉ. अरुण शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, सीमा तिवारी, जय प्रकाश शर्मा और ‘छत्तीसगढ़ बंगाली ब्राह्मण महासभा’ के सलाहकार प्रदीप भट्टाचार्य और अनेक समाज के प्रबुद्धजन.
विनोद उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी भिलाई के शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक भी हैं.
नियुक्ति के बाद विनोद उपाध्याय ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-6 में प्रात: 10.00 बजे से हमारे इष्ट देवता श्रीश्री भगवान परशुरामजी प्रकटोत्सव दिवस मनाया जाएगा.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)