- Home
- Chhattisgarh
- ‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री चतुर्भुज जी की पोती आरोही श्रीवास्तव के हाथों प्याऊ का शुभारंभ किया गया
‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री चतुर्भुज जी की पोती आरोही श्रीवास्तव के हाथों प्याऊ का शुभारंभ किया गया

👉 • अक्षय तृतीया के अवसर पर सेंट्रल एवेन्यू स्थित जुबली पार्क के पास किया गया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
श्रीश्री परशुरामजी प्रकटोत्सव दिवस एवं अक्षय तृतीया के शुभअवसर पर सामाजिक संस्था ‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ द्वारा सेंट्रल एवन्यू में जुबली पार्क सेक्टर-6 के पास ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ किया गया.

👉 • ‘भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, ‘हितवाद’ के संपादक ईवी मुरली, विजय येचुरी, कल्पना द्विवेदी, दयाराम जोशी, अरुण कुमार तिवारी, रमेश पाल, जुगल किशोर देवांगन, फाउंडेशन की संस्थापिका सीमा श्रीवास्तव, सचिव जसवीर कौर की उपस्थिति में पूजा अर्चना के पश्चात राहगीरों को शीतल जल पिलाकर ‘प्याऊ घर’ की शुरुआत की गई.

नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा कि-
इस प्रचंड गर्मी में राहगिरों, बच्चों, बुजुर्गों के लिए यह प्याऊ घर अत्यंत उपयोगी साबित होगा.
‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ की संस्थापिका श्रीमती सीमा अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि-
हमने जब भी संस्था की ओर से सामाजिक कार्य का आयोजन किया है, हमें भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से सहयोग मिला है. नरेंद्र बंछोर जी सरल व सहज हैं, इन्होंने किसी भी कार्य के लिए कभी मना नहीं किया है. सदैव आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. मैं संस्था और भिलाई वासियों की तरफ से उनका धन्यवाद करती हूँ.
इस कार्यक्रम में महेश कुमार चंदेल, दशरथ प्रसाद अहिरवार, नागेश्वर आचार्य, दिलीप कुमार यदु एवं नूर सिंह साहू ने भी शुभकामनाएं दी.



समारोह का संयोजन ‘श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन’ की सचिव सुश्री जसवीर कौर ने किया.
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य योगेश कुमार, हरीश कुमार, सुमित ताम्रकर, राजेश कुमार प्रजापति, अनीता पटनायक, रफीक अहमद, वीरेंदर मेहता, जयश्री बाघ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)