- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग की वार्षिक आम सभा एवं ‘ब्रह्मप्रकाश’ वार्षिक पत्रिका का विमोचन 03 मई को ‘ब्रह्मप्रकाश भवन स्मृति नगर’ में
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग की वार्षिक आम सभा एवं ‘ब्रह्मप्रकाश’ वार्षिक पत्रिका का विमोचन 03 मई को ‘ब्रह्मप्रकाश भवन स्मृति नगर’ में

👉 • मुख्य अतिथि होंगे- दूधाधारी मठ [रायपुर] के महंत राजश्री रामसुंदर दास

👉 • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय को निमंत्रण पत्र देते हुए समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र एवं समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारी.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ की वार्षिक आमसभा एवं ‘ब्रह्मप्रकाश’ पत्रिका का विमोचन महंत राजश्री रामसुंदर दास एवं प्रेमप्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में 03 मई को ‘ब्रह्मप्रकाश भवन’ में सम्पन्न होगा.

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के महासचिव रामलखन मिश्र ने कहा कि-
सुबह 10.30 बजे वार्षिक आमसभा की जाएगी. साल भर का प्रतिवेदन सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. दोपहर 12.00 बजे आमंत्रित अतिथियों के कर कमलों से समाज की वार्षिक पत्रिका ‘ब्रह्मप्रकाश’ का विमोचन किया जाएगा.
कार्यक्रम की रूप-रेखा की तैयारी से संबंधित आज की बैठक में ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र, महासचिव रामलखन मिश्र, ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ जिला-दुर्ग अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, विष्णु पाठक, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र पांडे, दिनेश मिश्र, आरके पांडे, निखिलेश शुक्ला और समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)