- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’ 8 मई को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होगी : फिल्म के निर्माता-निर्देशक हैं अनुमोद राजवैद्य
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’ 8 मई को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होगी : फिल्म के निर्माता-निर्देशक हैं अनुमोद राजवैद्य

👉 • ‘मोला लव होगे’ में नए- नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं. नायक- आयुष राजवैद्य और नायिका है- निरांजली गोस्वामी. साथ में दिग्गज कलाकार हैं- करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम और विक्रम राज.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़
अनुमोद फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ”मोला लव होगे” छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज हो रही है।
निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलग रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं, जैसे नायक के रूप में है छत्तीसगढ़ के नवोदित स्टार आयुष राजवैद्य जो छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनीत नाटकों के जरिए पहले ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।
फिल्म की नायिका है भानुप्रतापपुर की निरांजली गोस्वामी जिनकी यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इसके साथ ही फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज जैसे जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। छतीसगढी फिल्मों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नए और पुराने कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में विगत 26 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जिसमें सुपरस्टार करन खान और छत्तीसगढ़ के सशक्त अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी व पटकथा अनुमोद राजवैध ने लिखी है। फिल्म के संगीतकार हैं प्रदीप साठिया, ओमकार चौहान, गानों को आवाज दी है शेख अमिन, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, कंचन जोशी, दीक्षा धनगर और दीपिका धनगर ने।
फिल्म के तीन गीत डॉट टच माय गगरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और नैना रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गीत बहुत ही कर्णप्रिय बने हैं जिनमें छत्तीसगढ़ की शानदार लोकेशन और डीओपी राजू देवदास का सुंदर फिल्मांकन चार चांद लगा रहे हैं।
इस फिल्म का पिक्चराइजेशन पूर्णतः छत्तीसगढ़ में ही किया गया है। फिल्म मोला लव होगे एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है जो पढ़ा लिखा है और उसके बावजूद उसकी जड़ें पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं।
फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल, सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है। फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों की टॉकीजों समेत सभी मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होने वाली है।
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संवाददाता श्मशीर शिवानी ने बताया कि-
पत्रकारवार्ता के दौरान फिल्म ‘मोला लव होगे’ के हीरो आयुष राजवैद्य, नायिका निरांजली गोस्वामी, खलनायक रजनीश झांझी, कॉमेडियन संजय महानंद, छालीवुड के संस्थापक डायरेक्टर एवं फिल्म वितरक सतीश जैन और फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य उपस्थित थे.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)