- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात मजदूर संघ : भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर यूनियन की बैठक हुई
भिलाई इस्पात मजदूर संघ : भिलाई इस्पात संयंत्र एवं टाउनशिप से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर यूनियन की बैठक हुई

👉 • ‘बीएमएस’ यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में उपाध्यक्ष- सुधीर गड़ेवाल, मृगेंद्र कुमार, संयुक्त महामंत्री- प्रदीप कुमार पाल, भूपेंद्र बंजारे, सचिव- ए. वेंकट रमैया, अखिलेश उपाध्याय, संजय कुमार साकुरे, पूरनलाल साहू, संतोष सिंह, कोषाध्यक्ष- रवि चौधरी और नारायण प्रसाद बाजपेयी उपस्थित हुए.

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
आज संयंत्र एवं टाउनशिप से सं बंधित विभिन्न मुद्दों को। लेकर यूनियन की महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक इस्पात भवन के इंडियन कॉफी हाउस में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्ष ता बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन के महामंत्री चन्ना केशवलू ने की.
बैठक में टाउनशिप नगर सेवाये विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध क़ब्ज़े एवं टाउनशिप में व्याप्त अनियमितताओं पर लंबे समय से जमे अधिकारियों के ट्रांसपर करने पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया ।यूनियन ने प्रबंधन के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की एवं प्रबंधन को चेतावनी दी ।
भिलाई इस्पात संयंत्र (टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं व्यवस्था सुधार हेतु टाउनशिप में व्याप्त समस्याओं एवं अनियमितताओं को जल्द निराकरण करने की मांग प्रबंधन से की।
भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन द्वारा प्रबंधन को टाउनशिप से सम्बंधित विभिन्न मांगों को शीघ्र निराकरण करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करें ।
भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप की कुछ गंभीर समस्याओं की ओर प्रबंधन ध्यान आकर्षित करें ।वर्तमान में टाउन एरिया के निवासियों के लिए असुविधा का कारण बनी हुई हैं:
प्रमुख मुद्दे ः-
1. आवास आवंटन: नियमित बीएसपी कर्मचारियों के लिए रिक्त आवासों (Vacation Quarters) के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए एवं सरलीकरण किया जाए।
2. विद्युत सुधार: टाउनशिप के पुराने आवासों में बिजली की वायरिंग और स्विच बोर्ड खराब हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बदला जाना आवश्यक है।
3. खटालों का निष्कासन: आवासीय क्षेत्रों से गाय-भैंसों के अवैध खटाल हटाए जाएं। सड़कों पर आवारा पशुओं ,कुत्ते एवं सुअरो के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
4. यातायात व्यवस्था: फॉरेस्ट एवेन्यू रोड और गैरेज रोड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इन्हें ‘वन-वे’ घोषित किया जाए।
5. छतों का रखरखाव: आगामी मानसून को देखते हुए सभी बीएसपी आवासों की छतों पर ‘टारपेलटिंग का कार्य समय से पूर्व पूर्ण किया जाए।
6. अवैध कब्जा: टाउनशिप में अवैध रूप से कब्जा किए गए मकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि असामाजिक गतिविधियों और अपराध पर लगाम लग सके।
7. बाजार क्षेत्र: मार्केट एरिया में अवैध ठेलों और अतिक्रमण के कारण सड़कें जाम रहती हैं। सुचारू आवागमन के लिए इन्हें व्यवस्थित किया जाए।कई सेक्टर के मार्केट में कबाड़ी की दुकान संचालन किया जा रहा है जिससे गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है जिससे व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं ।
8. पेयजल आपूर्ति: भीषण गर्मी को देखते हुए टाउनशिप में दिन में दो बार पेयजल आपूर्ति (Water Supply) सुनिश्चित की जाए।
9 . मकानों का सब्जेक्टूव्शन शुरू किया जाए ।
10 . मकानों के बेकलेन की सफ़ाई की जाए एवं सभी नालों की सफ़ाई की जाए ।
11. मकानों के पीछे गटर का ढक्कन लगाया जाए यौन झाड़ी कटवाया जाए ।
12. मकान के पीछे गटर लाइन एवं पिनें का पाइपलाइन एक हाथ होने के कारण गंदा पानी घरों में आ रहा है इसमें सुधार किया जाए एवं पाइप लाइन को बदला जाए ।
13 .कई स्कूलों एवं सामाजिक भवनों द्वारा मैदान में अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर लिया गया है इन कब्जों को तत्काल हटाया जाए ।
1. सेक्टर 4 में पीने के पानी के समय में परिवर्तन कर सभी जगहों पर एक साथ एक समय पर पानी पहुँचाने का कार्य करे ताकि जनरल शिफ़्ट वालों को कोई परेशानी न हो ।
2. सेक्टर 6 ई ( मछली )मार्केट से एम जी एम तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में बाधित हो रहा है ।तत्काल अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग यूनियन करता है ।।
3. टाउनशिप के सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट जहाँ लाइट नहीं जल रहा है वहाँ लाईट लगाने एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाये ।
1. टाउनशिप में जबसे नया महाप्रबंधक इंचार्ज नियुक्त हुआ है अवैध क़ब्ज़े एवं भ्रष्टाचार बढ़ गया है ।
2. संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों को मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड उपलब्ध कराया जाये ।
3. टाउनशिप में लगातार बिजली कटौती 5 से 8 घंटे की जा रही है जिससे लोगों को काफ़ी असुविधा एवं परेशानी हो रही है ।इससे लगता है कि प्रबंधन एवं बिजली विभाग की लापरवाही उजागर हुई है ।
4. मुर्ग़ा चौक से ख़ुर्शीपार पाटक तक अनियंत्रित रूप से ट्रक एवं ट्रेलर खड़ी रहने एवं सड़क मार्ग पर खंभों में लाईट नहीं होने से नाईट एवं सेकंड शिफ़्ट आने जाने वाले कर्मचारियों को अंधेरे होने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ।
अतः प्रबंधन जनहित में इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित करें एवं बारिश के पूर्व इन सभी मुद्दों को शीघ्र निराकरण किया जाए । नई तो नागरिकों का आक्रोश
प्रबंधन के ख़िलाफ़ कभी भी उग्र रूप ले सकता है । समय रहते इन सभी मुद्दों का निराकरण शीघ्र किया जाए ।नहीं तो यूनियन कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रबंधन की होगी.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)