- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया; मई की सैलरी से मिलेगी एरियर की रकम
छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मियों को बड़ी राहत, DA बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया; मई की सैलरी से मिलेगी एरियर की रकम
4 weeks ago
105
0

रायपुर। पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को कुल 60 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।
मई वेतन से मिलेगा लाभ
कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक मई महीने के वेतन से कर्मचारियों को नई दर के अनुसार भुगतान शुरू किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान मई से अगस्त के बीच चार समान किस्तों में किया जाएगा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी राहत
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी नियमानुसार एरियर का लाभ मिलेगा। खास बात यह रही कि राज्य शासन के फैसले से पहले ही पावर कंपनी ने कर्मचारियों को यह सौगात दे दी, जिससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)