- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात : सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी [जीई] फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट कर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया
मुलाकात : सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी [जीई] फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट कर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया

👉 • राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात करते हुए ‘जीई फाउंडेशन’ के अध्यक्ष प्रदीप पिल्लई, केवी विनोद, मनीष टावरी और संजय मिश्रा
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [रायपुर]
सामाजिक संस्थान गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों, विशेष रूप से दिव्यांग एवं वंचित बच्चों के लिए किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
सदस्यों ने राज्यपाल को बताया कि जीई फाउंडेशन लगातार दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रोत्साहन एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा कुपोषण से प्रभावित बच्चों एवं परिवारों के बीच पोषण जागरूकता अभियान, खाद्य सामग्री वितरण तथा स्वास्थ्य सहायता जैसे कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान रावघाट क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सहयोग से चलाए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी भी दी गई।
राज्यपाल रमेन डेका ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए इस प्रकार के प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय हैं। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों एवं कुपोषण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की प्रशंसा की तथा भविष्य में बच्चों से संबंधित संस्था के कार्यक्रमों में शामिल होने की सहमति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों के साथ किए जा रहे ऐसे प्रयास सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)