- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश
संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश
7 hours ago
34
0

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
संजय अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। सरकार के आदेश के बाद संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नई गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)