- Home
- Chhattisgarh
- ‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ की पहल : भिलाई [रुआबांधा] के श्रमिक बस्ती के 50 बच्चों को बांटी किट और किया गया नि:शुल्क डेंटल चेकअप
‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ की पहल : भिलाई [रुआबांधा] के श्रमिक बस्ती के 50 बच्चों को बांटी किट और किया गया नि:शुल्क डेंटल चेकअप

👉 • छत्तीसगढ़ [भिलाई] की नव-पंजीकृत ‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ [सेक्शन-8 एनजीओ] द्वारा समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से ‘रुआबाँधा बस्ती’ के आंगनबाड़ी क्रमांक-9 में 30 जून को एक विशेष शिविर का आयोजन किया

👉 • दंत चिकित्सक डॉ. मीनल ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल के तरीके सिखाए
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ ने बीते कल [30 जून, 2026] श्रमिक बस्ती में जाकर वहाँ के 50 बच्चों को लाभांवित किया. बच्चों की शिक्षा एवं रचनात्मक को बढ़ावा देने के लिए फाउंडेशन ने सभी बच्चों को ‘एक्टिविटी किट’ का वितरण किया.

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए दातों की देखभाल की जानकारी दी गई. डॉ. मीनल ने सभी बच्चों का निशुल्क दातों की जांच की. ‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ की तरफ से प्रत्येक बच्चों को एक पर्सनल ‘डेंटल हाइजीन किट’ उपहार में दिया गया.

‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ के निदेशक मयंक साटकर और डॉ. यीशु प्रसाद बंछोर ने ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रतिनिधि को बताया कि-
फाउंडेशन का मूल मंत्र है- ‘नोबल एक्शन्स’ है. हमारा उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना नहीं है बल्कि बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों के माध्यम से एक उज्जवल भविष्य की ओर दिशा दिखाना है.
‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ का लक्ष्य है भिलाई-दुर्ग में ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे.
इस सराहनीय पहल के लिए आंगनबाड़ी के स्टाफ, बस्ती के लोगों ने ‘नोबैक्टो फाउंडेशन’ के प्रति आभार व्यक्त किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)