- Home
- Chhattisgarh
- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से रंग तरंग-2026 की तैयारी : दिवंगत सांस्कृतिक पुरोधाओं को मिलेगा विशेष सम्मान
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से रंग तरंग-2026 की तैयारी : दिवंगत सांस्कृतिक पुरोधाओं को मिलेगा विशेष सम्मान

👉 • 26-30 अगस्त, 2026 तक आयोजित होगा अखिल भारतीय नाट्य, नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता एवं समारोह
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से 26 से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘रंग तरंग-2026 (फंड रेजिंग)’ अखिल भारतीय नाट्य, नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता एवं समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को अधिक व्यवस्थित एवं जनसहभागिता आधारित बनाने के लिए शनिवार, 04 जुलाई को संध्या 7.30 बजे, सेक्टर-4 स्थित श्री राजकुमार नैय्यर एवं श्रीमती रिम्पी नैय्यर के निवास पर आयोजन समिति की बैठक हुई।
बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना काल (1960-70 के दशक) से विभिन्न समाजों के दिवंगत कलाकारों, साहित्यकारों एवं सांस्कृतिक पुरोधाओं की सूची तैयार कर उनके परिजनों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। यह जिम्मेदारी श्रीमती रिम्पी नैय्यर एवं उनकी टीम को सौंपी गई, ताकि नई पीढ़ी को भिलाई की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सके।
समिति ने प्रतियोगिताओं में पहली बार “व्यूअर्स चॉइस अवार्ड” शुरू करने पर सहमति दी। साथ ही समारोह के दौरान भिलाई के दिवंगत कलाकारों एवं साहित्यकारों के छायाचित्रों का विशेष स्लाइड शो प्रस्तुत कर उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।
बैठक में आयोजन की रूपरेखा, प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मंच संचालन, अतिथि सम्मान एवं विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर फरीदी निसार अहमद, सुचिता मुखर्जी, सुमिता बासु पाटिल, रिम्पी नैय्यर, संगीता लाहिड़ी, राजकुमार नैय्यर, शांतनु दासगुप्ता, बबलू विश्वास, मणिमय मुखर्जी एवं शक्ति चक्रवर्ती उपस्थित थे।
आयोजन समिति ने शहर के कला प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से इस सांस्कृतिक अभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की है।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)