- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई नगर निगम : पक्ष- विपक्ष के निशाने पर रहे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण : सामान्य सभा में हटाने के लिए सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव
भिलाई नगर निगम : पक्ष- विपक्ष के निशाने पर रहे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण : सामान्य सभा में हटाने के लिए सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव

👉 • छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण अपर संचालक उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर के पद पर कर दिया गया है
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई नगर निगम

निगम में लंबे समय से चल रहा प्रशासनिक और राजनीतिक गतिरोध आखिरकार आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के तबादले के साथ समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त पाण्डेय का स्थानांतरण अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर के पद पर कर दिया है। भिलाई निगम के इतिहास में यह बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक मौका था जब किसी अधिकारी को पद से हटाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक सुर में मोर्चा खोला था। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि विगत कुछ समय से निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय क कार्यप्रणाली
को लेकर पार्षदों और जनप्रतिनिधियों में गहरा असंतोष व्याप्त था। निगम में सत्ता पक्ष कांग्रेस के पार्षदों और पदाधिकारियों का आरोप था कि आयुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है और जनकल्याणकारी व विकास कार्यों में जानबूझकर रोड़ा अटकाया जा रहा है। वहीं, विपक्षी दल भाजपा भी उनकी कार्यप्रणाली से बेहद खफा थी। भाजपा पार्षदों का कहना था कि शहर की बुनियादी समस्याओं जैसे सफाई, पेयजल और सड़कों की मरम्मत को लेकर आयुक्त का रवैया उदासीन बना हुआ था।
आयुक्त के प्रति उपजे इस व्यापक आक्रोश का असर कुछ महीने पहले आयोजित निगम की सामान्य सभा में स्पष्ट रूप से और स्थानीय देखने को मिला था। सभा के दौरान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई। सदन में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया जिसे नगर पालिक निगम भिलार्ड मंजूरी के लिए राज्य शासन को भेजा गया था। इस ऐतिहासिक प्रस्ताव स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लगातार बढ़ते चौतरफा दबाव के बाद अंततः राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वरा 7 जुलाई को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत
O कार्यशैली से सत्ता पक्ष कांग्रेस के साथ विपक्षी भाजपा भी थी नाखुश आयुक्त पाण्डेय को भिलाई निगम से हटा दिया गया है। इस स्थानांतरण के बाद निगम क्षेत्र के पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने राहत की सांस लीl जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह जनता की आवाज और स्थानीय निकाय की लोकतांत्रिक गरिमा की जीत है।
▪️
आईएएस सुश्री सुरुचि सिंह बनी भिलाई नगर निगम की आयुक्त

भिलाई नगर निगम के आयुक्त का पद महिला आईएएस अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को सौंपी गई है। सुश्री सिंह इससे पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर सेवाएं दे रही थीं।
वर्ष 1999 में साडा भंग होने के साथ ही भिलाई नगर निगम अस्तित्व में आया है। नगर निगम में अभी पांचवें निर्वाचित परिषद का कार्यकाल चल रहा है। यह पहला मौका होगा कि निगम आयुक्त का दायित्व एक महिला आईएएस अधिकारी संभालने जा रही हैं। कुछ एक अपवाद को छोड़ भिलाई निगम में आयुक्त का पद ज्यादातर समय आईएएस अधिकारियों को ही मिलता रहा है।
आयुक्त के पदभार ग्रहण करने के साथ ही भिलाई निगम के रुके हुए विकास कार्यों में एक बार फिर तेजी आएगी।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)