- Home
- Chhattisgarh
- भारतीय जनता पार्टी [शिक्षा प्रकोष्ठ] जिला-भिलाई : सांसद विजय बघेल और रजनी बघेल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया : जिला-भिलाई के अध्यक्ष पुरोषत्तम देवांगन का जन्मोउत्सव भी मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी [शिक्षा प्रकोष्ठ] जिला-भिलाई : सांसद विजय बघेल और रजनी बघेल ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया : जिला-भिलाई के अध्यक्ष पुरोषत्तम देवांगन का जन्मोउत्सव भी मनाया गया

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला भिलाई के संयोजक श्री विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान सांसद श्री विजय बघेल एवं श्रीमती रजनी बघेल का पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात शिक्षा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया तथा संगठन में अपनी भूमिका और शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विचार साझा किए। इस अवसर पर श्रीमती रजनी बघेल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
सांसद श्री विजय बघेल ने शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी की बौद्धिक एवं वैचारिक शक्ति है। उन्होंने कहा कि यह प्रकोष्ठ विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के बीच संवाद स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनाने का कार्य करेगा। श्री बघेल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में शिक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा से जुड़े जनजागरण अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाएँ।
औपचारिक बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में जनजागरण, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से सतत संवाद तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन की शक्ति को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया।
परिचयात्मक बैठक के पश्चात भाजपा जिला भिलाई के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन का जन्मदिन भाजपा जिला कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर संगठनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु उनसे मार्गदर्शन भी प्राप्त किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने शिक्षा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा जिला भिलाई सदैव शिक्षा प्रकोष्ठ का मार्गदर्शन एवं सहयोग करता रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर शिक्षा से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर उन्हें जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति एवं सेवा भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में शिक्षा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री अंबिका प्रसाद द्विवेदी, श्री सूर्यकांत पांडेय, सुश्री नीता चौरसिया, श्री अरुण नायर, डॉ. श्रीमती अनु राणा एवं कोषाध्यक्ष श्री डाकेश्वर परगनिहा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री रजनीकांत अग्रवाल (जिला सह कोषाध्यक्ष), श्री गुरुनाम सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), श्री कृष्ण कुमार सिंह (जिला आईटी सेल प्रभारी), डॉ. मृत्युंजय द्विवेदी (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), श्री राकेश ओझा (सह सोशल मीडिया प्रभारी), श्री रिकी अग्रवाल (सह मीडिया प्रभारी), श्री विमलेश्वर पांडे (आईटी सेल सह प्रभारी), श्री गोविन्द वर्मा (कार्यालय प्रमुख) सहित वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं जिला कार्यसमिति सदस्य श्री बी.पी. सिंह, श्री महापात्रा जी, श्री सुरेश सर, श्री विवेक यादव, श्री सत्येन्द्र गुप्ता, श्री अजय श्रीवास्तव, श्री प्रकाश नायक, श्री लोकप्रकाश चौधरी, श्री शीतल दुबे, श्री वैभव जी, श्री रजनीश सिंह, श्री अमित सिंह, श्री रामजी, श्री हरिराम सोनी, श्री छत्रपाल साहू तथा श्रीमती सरिता चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष भाई पुरुषोत्तम देवांगन जी को जन्मदिन की शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री विनोद उपाध्याय जी के नेतृत्व में शिक्षा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई

श्रीमती रजनी बघेल जी द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ देव तुल्य कार्यकर्ताओ को भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)