- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- ‘वंदे मातरम्’ के गायन में बाधा डालने पर 3 साल तक की सजा! मॉनसून सत्र में बिल लाएगी केंद्र सरकार
‘वंदे मातरम्’ के गायन में बाधा डालने पर 3 साल तक की सजा! मॉनसून सत्र में बिल लाएगी केंद्र सरकार

Vande Mataram Bill: केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को कानूनी संरक्षण देने की तैयारी में है। सरकार संसद के मॉनसून सत्र में एक विधेयक पेश करने जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय गीत के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या अशांति फैलाने वालों के लिए तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है।
प्रस्तावित विधेयक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रगीत के गायन को रोकता है, उसमें व्यवधान उत्पन्न करता है या गायन के दौरान सभा में अशांति फैलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए तीन साल तक की सजा दी जा सकेगी। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है।
इस विधेयक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह कानूनी संरक्षण देना है। इससे पहले केंद्र सरकार सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के गायन को अनिवार्य करने का निर्णय भी ले चुकी है।
मॉनसून सत्र के लिए सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को भी सूचीबद्ध किया है। इनमें राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन, भारत के संप्रभु ऋण बाजार को मजबूत करने, जन्म और मृत्यु पंजीकरण कानून में संशोधन तथा विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में संशोधन से जुड़े विधेयक शामिल हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)