- Home
- Chhattisgarh
- पत्रकारों के लिए प्रतिबद्ध ट्रेड यूनियन ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन’ का ‘खरसिया’ में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
पत्रकारों के लिए प्रतिबद्ध ट्रेड यूनियन ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन’ का ‘खरसिया’ में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

👉 • छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक ने कहा कि- ‘प्रदेश के पत्रकारों को निडरता से जनसेवा कार्य के लिए ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ होना अति आवश्यक है’
रायगढ़ खरसिया [04 अगस्त, 2026] : ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन’ छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह बीते दिनों गायत्री मंदिर सभागार में ‘आर्गेनाइजेशन’ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की. इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन’ के प्रमुख पदाधिकारी बसंत सचदेव [प्रदेश उपाध्यक्ष] रमेश अग्रवाल [प्रदेश महासचिव] अरुण पंडा [प्रदेश सचिव] और जिलाध्यक्ष [रायगढ़] महादेव परिहारी उपस्थित थे.

👉 • दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया…

व्यास पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि-
पत्रकार हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य है. ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन’ का उद्देश्य यही है कि सरकार द्वारा पत्रकार हित में कार्य किए जा रहे हैं, उन योजनाओं का लाभ सभी को मिले. पत्रकार ईमानदारी से निडर होकर निष्पक्ष समाचारों को प्राथमिकता दें. पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं, सरकार को इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है. सरकार जल्द से जल्द ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करें.

ओमप्रकाश गोयल ने पत्रकारों की समाज में भूमिका एवं जवाबदेही का निर्वहन करने के लिए पत्रकार बिरादरी का आभार व्यक्त किया.
शपथ ग्रहण समारोह में ‘खरसिया’ से संरक्षकगण- अमर मंत्री, राजेश शर्मा, बंटी सोनी, नैना वैष्णव सहित राकेश गायत्री [अध्यक्ष] संजय गुप्ता [सचिव] विष्णुचंद्र शर्मा [कोषाध्यक्ष] एवं सदस्य- डिग्रीलाल सिदार, लक्ष्मी पटेल, रविशंकर पटेल को अपने पद व संगठन हित में शपथ दिलाई गई. समस्त सदस्यों को शपथ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक ने दिलाई.



आभार व्यक्त ‘छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन’ के प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल ने दिया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)