- Home
- Chhattisgarh
- गीत संगीत एवं नृत्य की संस्था ‘संपूर्णा’ : समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया गया हरियाली तीज मिलन महोत्सव
गीत संगीत एवं नृत्य की संस्था ‘संपूर्णा’ : समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनाया गया हरियाली तीज मिलन महोत्सव

👉 • ‘संपूर्णा’ की अध्यक्षा श्रीमती सोना चौधरी ने कहा कि- यह ग्रुप महिलाओं का एक स्वतंत्र प्लेटफॉर्म है. यहां प्रतिभाओं को उजागर करने का नि:शुल्क अवसर प्रदान करता है. विगत 4 वर्षों से यह निरंतर लक्ष्मी ग्रीन सिटी रिसाली भिलाई में संचालित किया जा रहा है
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [23 अगस्त, 2026] : विगत दिनों भिलाई निवास के ‘इंडियन कॉफ़ी हाउस सभागार’ में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. तीन साल से लेकर सभी उम्र की महिलाओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से समा बाँधा.

👉 • ‘संपूर्णा’ की निर्देशिका सोना चौधरी ने कहा कि- सावन मास में हरियाली तीज उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा, परंपरा और लोक संस्कृति का जीवंत प्रमाण है. सावन माह में ऐसे नृत्य उत्सव से सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करता है…

👉 • ‘संपूर्णा’ की डायरेक्टर सोना चौधरी ने कहा कि- ‘ऐसे आयोजन से प्रतिभा, कला और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है’
हरियाली तीज के उल्लास भरे इस कार्यक्रम में डॉ. ज्योति धुर्व, अनुराधा राव, सुभोश्री सेन, निप्रा शर्मा, कृष्णा दत्ता, सरोज साहू, सुजीथा यमपल्ली, संध्या सुखदेवे, शुभ्रा बनर्जी, चंद्रा भट्टाचार्य, शिवानी विश्वास, मीता रॉय, रिमी चौधरी एवं ए ई माल्थी ने लोकनृत्य की अलग-अलग प्रस्तुतियां दी. सावन के रंगों से सजे इस आयोजन में बच्चीयों एवं महिलाओं द्वारा अनेकों मनमोहक ने सबका दिल जीत लिया.
मुख्य अतिथि कवयित्री व लेखिका दीप्ति श्रीवास्तव थीं.
मंच संचालन श्रीमती अनिमा आचार्या ने किया.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)