- Home
- Chhattisgarh
- डॉ. सैयद आफताब रिजवी का 78 वर्ष की आयु में हुआ इंतकाल : समाजसेवी डॉक्टर का कैंप-1 कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया
डॉ. सैयद आफताब रिजवी का 78 वर्ष की आयु में हुआ इंतकाल : समाजसेवी डॉक्टर का कैंप-1 कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [24 अगस्त, 2026] : अंचल के जाने-माने वयोवृद्ध सेवाभावी चिकित्सक 78 वर्षीय डॉ. सैयद आफताब रिजवी का सोमवार सुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया. बीते कल नेहरू नगर निवास से जनाजा निकला और देर शाम कब्रिस्तान [हैदरगंज कैंप-1] में सुपुर्दे खाक किया गया. इस अवसर पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नम आँखों से अंतिम विदाई दी.

डॉ. एसए रिजवी भिलाई इस्पात संयंत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. सैयद जावेद रिजवी के बड़े भाई थे. डॉ. रिजवी की प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार कॉलेज रायपुर में हुई. इन्होंने रायपुर मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी कर 1975 में एमडी की डिग्री प्राप्त की. आपने भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू एवं अनुसंधान केंद्र [सेक्टर-9 अस्पताल] में मुख्य चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग से अपनी सेवा प्रारंभ की. साल 1998 में वे बीएसपी की सेवा से अलग होकर निजी प्रेक्टिस कर रहे थे. इनके पिता सैयद अहमद सईद रिजवी उप प्राचार्य थे.
डॉ. सैयद आफताब रिजवी 28 वर्षों तक गरीब और वंचित समुदाय के लोगों की हमेशा नि:शुल्क सेवा की. आम-जनमानस के प्रिय चिकित्सक डॉ. रिजवी जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते थे.
शत् शत् नमन
विनम्र श्रद्धांजलि
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)