- Home
- Chhattisgarh
- स्मृति शेष : भिलाई नगर निगम में पांच बार निर्दलीय पार्षद रहे प्रखर राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का 56 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद 26 अगस्त को निधन हो गया
स्मृति शेष : भिलाई नगर निगम में पांच बार निर्दलीय पार्षद रहे प्रखर राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का 56 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद 26 अगस्त को निधन हो गया

👉 • वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. भिलाई शहर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे. वर्ष-2016 के नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़े थे. अविवाहित थे.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [26 अगस्त, 2026] : ज़मीनी राजनीतिक वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन मात्र 56 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे भिलाई की राजनीति में एक कद्दावर नेता के तौर पर पहचाने जाते थे. इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वशिष्ठ नारायण मिश्रा किसी भी राजनीति दल से चुनाव न लड़ते हुए भी भिलाई नगर निगम में पांच बार पार्षद बने.

भिलाई [सड़क-6, सेक्टर-2] निवासी वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने भिलाई नगर निगम में सेक्टर-1 और सेक्टर-2 का प्रतिनिधित्व किया करते थे. एक ऐसा पार्षद जो सदन की बैठकों में पूरी तैयारी के साथ जाते थे और अपनी बात रखते थे. सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए मिश्रा जी ने लंबे समय तक स्थानीय राजनीति एवं जनहित के मुद्दों के लिए लड़ते हुए अपनी सजग भूमिका निभाई. भिलाई इस्पात संयंत्र में टीए और टीओटी प्रशिक्षार्थियों को रोजगार दिलाने और ‘कोसानाला टोल प्लाजा’ बंद कराने के लिए जो आंदोलन किया, उसे भिलाई की जनता आज भी भूली नहीं है.

🕉️ शांति
विनम्र श्रद्धांजलि
शत् शत् नमन
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)