- Home
- breaking
- international
- नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें
नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें

BIG NEWS : नेपाल के रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों और यात्रियों के लापता होने की सूचना है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, सूची में 644 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 517 विदेशी नागरिक, 127 नेपाली और 178 भारतीय नागरिक शामिल हैं। पर्यटन तथा ट्रैवल कंपनियों से मिले विवरण के आधार पर यह सूची तैयार की गई है।


178 लोगों की मौत
हादसे में अब तक 178 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें नेपाल में 175 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है।
पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन जारी
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों और यात्रियों से आवश्यक सहायता के लिए नेपाल के 1234 नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है। इसके अलावा 1144 हेल्पलाइन तथा 9851289445 नंबर पर पर्यटक पुलिस से संपर्क किया जा सकता है।
नेपाल पर्यटन बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद लोगों से नजदीकी पुलिस एवं सुरक्षा निकाय, स्थानीय प्रशासन, ट्रैवल एजेंसी, गाइड या टूर आपरेटर के संपर्क में रहने की अपील की है। बोर्ड की ओर से पर्यटकों और उनके स्वजन को आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने तथा बिना पुष्टि के किसी सूचना पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी गई है।
नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर
रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)