- Home
- Chhattisgarh
- भारतीय सांस्कृतिक निधि [इंटेक] दुर्ग-भिलाई अध्याय के तत्वावधान में हेरीटेज क्विज प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया
भारतीय सांस्कृतिक निधि [इंटेक] दुर्ग-भिलाई अध्याय के तत्वावधान में हेरीटेज क्विज प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया

👉 • ‘इंटेक’ की संयोजिका डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि- ‘प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विरासत के महत्व को बताना था, जिससे विद्यार्थी अपने आस पास के अनमोल धरोहर का संरक्षण के लिए संकल्पित हो…’[बाएँ से] गुलबीर सिंह भाटिया, शानू मोहनन, डॉ. हंसा शुक्ला और डॉ. रजनी नेलसन

👉 • मुख्य वक्ता मुहम्मद जाकिर हुसैन ने कहा कि- ‘भिलाई के इतिहास को रोचक ढंग से बताया’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग-भिलाई
दुर्ग : ‘इंटेक’ दुर्ग-भिलाई अध्याय द्वारा आयोजित हेरीटेज क्विज प्रतियोगिता में बारह स्कूल के एक सौ दो विधार्थीओ ने भाग लिया। दुर्ग भिलाई अध्याय की संयोजिका डॉ हंसा शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विधार्थीओ को विरासत के महत्व को बताना था जिससे विद्यार्थी अपने आस पास के अनमोल धरोहर का संरक्षण के लिए संकल्पित हो। मुख्य वक्ता मुहम्मद जाकिर हुसैन अंचल के प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार थे उन्होंने विधार्थीओ को भिलाई के इतिहास को अत्यंत रोचक ढंग से बताया भिलाई स्टील प्लांट से सेक्टर तक के नामकरण के ऐसे तथ्यों को दृश्य श्रव्य माध्यम से बताया कि विद्यार्थी भिलाई के स्वर्णिम इतिहास से परिचित हुए।कार्यक्रम कीअध्यक्षता वरिश्ठ साहित्यकार श्री गुलबीर सिंह भाटिया ने की उन्होंने विधार्थीओ को दुर्ग शहर के वर्तमान मुख्य स्थल पचास साठ के दसक में किस नाम से जाने जाते थे और उनके विस्तार को बताया,गांधीजी के दुर्ग प्रवास के यादो को विधार्थीओ के साथ साझा किया।




औपचारिकता के पूर्ण होते ही क्विज का पहला लिखित चरण शुरू हुआ,इक्यावन टीम में स्कूलों के विधार्थीओ ने अनुशाषित होकर इस चरण में भाग लिया।लिखित चरण के क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डीएवी पब्लिक स्कूल और शारदा विद्यालय के विधार्थी चार सबसे अच्छी टीम में स्थान प्राप्त कर मौखिक चरण में पहुँचे। मौखिक चरण में भारतीय संस्कृति,व्यक्तित्व,राज्य, शहर और इंटेक से एक एक प्रश्न पूछे गए।दूसरे चरण के बाद डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको के प्रखर साहू और कार्तिकेय सिंह प्रथम स्थान पर रहे तथा शारदा विद्यालय रिसाली के सात्विक साहू और लिनयेश दूसरे स्थान पर,हर्षिका साहू एवम अनामिका चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर तथा आंशिक जाम्बुलकर और गुंजन साहू चौथे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में देहली पब्लिक स्कूल रिसाली,भिलाई,महर्षि दयानंद आर्य विद्यालय भिलाई,श्री शंकरा विद्यालय भिलाई,मैत्री विद्या निकेतन भिलाई,शारदा विद्यालय भिलाई,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दुर्ग,खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग,एसडीबी पब्लिक स्कूल दुर्ग,विद्यापीठ उच्च माध्यमिक शाला दुर्ग,सेजस जेआरडी शाशकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग एवम बीआरजे शाशकीय कन्या विद्यालय दुर्ग के विधार्थीओ ने भाग लिया.







कार्यक्रम में ‘इंटेक’ दुर्ग-भिलाई से डॉ रजनी नेल्सन,श्रीमती शानू मोहनन,श्री विश्वास तिवारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा पब्लिक स्कूल की व्याख्याता राजेंदर कौर एवम सुश्री दिव्या सिंह एवम खालसा पब्लिक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनीता बोकडे ने विशेष योगदान दिया।


🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)