- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- पेरिस में बना हिंदू मंदिर, पीएम मोदी ने स्वामीनारायण मंदिर का वीडियो कॉन्फ्रेंस से उद्घाटन किया
पेरिस में बना हिंदू मंदिर, पीएम मोदी ने स्वामीनारायण मंदिर का वीडियो कॉन्फ्रेंस से उद्घाटन किया
Paris BAPS Swaminarayan Hindu Mandir: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हिंदू मंदिर बना है। बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित तरते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि पेरिस में बना यह भव्य मंदिर सदियों तक दोनों देशों के बीच सहयोग और अवसरों के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंदिर भारत-फ्रांस संबंध को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा भारत और फ्रांस के संबंध पुराने सांस्कृतिक-राजनैतिक संबंधों की मजबूत बुनियाद पर टिकी है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। मेरे मित्र राष्ट्रपति (इमैनुएल) मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में भारत और फ्रांस नयी गति और नयी ऊर्जा के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं। यह रणनीतिक साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि यह हमारे लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों की मजबूत नींव पर आधारित है। इतिहास इस बात का गवाह है कि फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।
संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में फ्रांसीसी विद्वानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीः मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भाषा प्रेमी यह भी जानते हैं कि संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में फ्रांसीसी विद्वानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रोमां रोलां के रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पर लिखे गए कार्यों ने हमारे समाजों को और करीब लाने का काम किया। पेरिस से पुडुचेरी स्थित श्री अरविंद आश्रम तक ‘द मदर’ की आध्यात्मिक यात्रा ने भारत और फ्रांस के असंख्य साधकों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि कई दशक पहले श्रील प्रभुपाद स्वामी भी फ्रांस आए थे ,जिससे इस्कॉन के माध्यम से दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक संबंधों का एक नया अध्याय शुरू हुआ। आज योग भी दोनों देशों के लोगों को जोड़ने वाला एक माध्यम बन गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
