- Home
- Chhattisgarh
- वरिष्ठजन कल्याण महासंघ : समाज कल्याण विभाग के उप संचालक एपी गौतम से भेंट कर उनसे वरिष्ठजनों पर सार्थक चर्चा की गई
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ : समाज कल्याण विभाग के उप संचालक एपी गौतम से भेंट कर उनसे वरिष्ठजनों पर सार्थक चर्चा की गई

👉 • महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन के नेतृत्व में दिनेश गौतम एवं धा नेश्वर कुमार निर्मल ने एपी गौतम से मुलाकात की
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [8 सितम्बर, 2026] : बहुआयामी संस्था वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक एपी गौतम से उनके कार्यालय में भेंट कर समाज कल्याण में वरिष्ठजनों की भूमिका पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं धानेश्वर कुमार निर्मल उपस्थित थे।
महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने महासंघ के द्वारा वरिष्ठजनों के कल्याण हेतु किए जा रहे रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासंघ के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों के समग्र विकास हेतु योजनाएं बनाकर कार्य किया जा रहा है ताकि पीढ़ियों के बीच की दूरी मिट सके। महासंघ के द्वारा नशा मुक्ति अभियान, साईबर फ्राड जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण, समय समय पर जरूरतमंदों के लिए आवश्यक सहयोग, वरिष्ठजनों का सामूहिक जन्मोत्सव, सम्मान समारोह, साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से भी अवगत कराया और उसके शासन स्तर पर त्वरित समाधान हेतु अनुरोध किया।
उप संचालक एपी गौतम ने महासंघ के द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमों को समाज कल्याण की दिशा में सराहनीय कार्य बताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शासन एवं समाज कल्याण विभाग का लक्ष्य भी जनकल्याणकारी होता है, इसमें महासंघ जैसे संस्थाओं का योगदान सराहनीय है। उन्होंने शासन के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उसके क्रियान्वयन में सहयोग करने का आग्रह किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने शासन एवं समाज कल्याण विभाग के जनकल्याणकारी योजनाओं में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)