- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ [दुर्ग] : UCC पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में आदिवासी समुदाय ने रखी मांग, UCC से आदिवासियों को बाहर रखा जाए
छत्तीसगढ़ [दुर्ग] : UCC पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में आदिवासी समुदाय ने रखी मांग, UCC से आदिवासियों को बाहर रखा जाए

👉 • आदिवासियों के नेताओं ने मुख्यमंत्रीजी द्वारा कहे शब्दों को याद दिलाते हुए कहा कि- ‘UCC से आदिवासी समाज बाहर रहेगा, UCC परिधि से बाहर रखने का प्रावधान करें’
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [9 सितम्बर, 2026] : 8 सितम्बर को जिला क्लेक्टर कार्यालय लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में समान नागरिक संहिता (UCC) पर आयोजित राज्य स्तरीय परिचर्चा बैठक में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि – हम UCC का विरोध करते हैं,और UCC से आदिवासियों को पूरी तरह बाहर रखा जाए।
हमारी रूढ़िगत परम्पराएं, विवाह पद्धति, उत्तराधिकार, जल-जंगल-जमीन के अधिकार 5वीं अनुसूची और PESA कानून से सुरक्षित हैं। इन पर UCC लागू करना असंवैधानिक होगा।”
मुख्यमंत्री के बयान का हवाला दिया:
आदिवासी नेताओं ने बैठक में याद दिलाया कि वर्तमान मुख्यमंत्री जी ने भी स्वयं कहा था कि UCC से आदिवासी समाज बाहर रहेगा। इसलिए शासन अपने ही वादे पर कायम रहे और लिखित में आदिवासियों को UCC की परिधि से बाहर रखने का प्रावधान करे।
बैठक में मांग की गई कि UCC के प्रारूप में स्पष्ट रूप से लिखा जाए – “यह संहिता अनुसूचित जनजाति समुदाय पर लागू नहीं होगी।”
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)