• breaking
  • Chhattisgarh
  • पर्यटन, रोजगार और आत्मनिर्भरता की कड़ी से छत्तीसगढ़ की नई विकासगाथा लिख रहे छत्तीसगढ़ की साय सरकार

पर्यटन, रोजगार और आत्मनिर्भरता की कड़ी से छत्तीसगढ़ की नई विकासगाथा लिख रहे छत्तीसगढ़ की साय सरकार

2 hours ago
18

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खुलते और बढ़ते पर्यटन स्थलों से अब यह प्रदेश घूमने-फिरने के लिए एक आदर्श जगह होने के साथ ही रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की दृष्टि से भी शानदार राज्य बन रहा है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जन-जन के विष्णु भैय्या के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की एक नई दिशा तय की है जिसमें प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती, जनजातीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और लोककलाएं विकास के नए द्वार खोल रही हैं।

प्रदेश के गांव की समृद्धि का नया आधार बन रहा पर्यटन

छत्तीसगढ़ की असली खूबसूरती उसके गांवों, जंगलों, पहाड़ों, झरनों और जनजातीय जीवन में दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कोशिश है कि छत्तीसगढ़ आने वाला पर्यटक पर्यटन स्थलों के साथ ही राज्य के स्थानीय जीवन, खान-पान, कला, संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े। राज्य सरकार की यही सोच ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे की अवधारणा को मजबूती देने वाली है।

नई औद्योगिक नीति में भी पर्यटन और होमस्टे को विशेष महत्व दिया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि गांवों में पर्यटकों के ठहरने से स्थानीय परिवारों को सीधे आय प्राप्त हो। स्थानीय भोजन, परिवहन, हस्तशिल्प, गाइड सेवा और अन्य सुविधाओं के माध्यम से एक पूरा स्थानीय पर्यटन तंत्र विकसित किया गया है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के लिए एक पर्यटक के द्वारा किए गए व्यय का एक हिस्सा गांव के अनेक परिवारों तक पहुंचेगा।

ग्रामीण महिलाओं के हाथों में पर्यटन की कमान

छत्तीसगढ़ के विष्णु भैय्या की विकासशील सोच में इस बात को प्राथमिकता के साथ रखी जाती है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसी सोच को अमलीकरण है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की झील इसका उत्कृष्ट उदाहरण है। सूरजपुर की झील में ग्रामीण महिलाएं बोटिंग का संचालन से जुड़कर अपने गांव के आसपास ही रोजगार प्राप्त कर रही हैं। विहान योजना और स्थानीय मिशनों से जुड़ी महिलाएं नौका विहार, गाइड सेवा और हस्तशिल्प बिक्री जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1,000 से 1,500 रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।

ग्रामीणों का यह आर्थिक बदलाव उस सामाजिक परिवर्तन का संकेत है, जिसमें महिलाएं रोजगार सृजित करने वाली आर्थिक शक्ति बन रही हैं।

चित्रकोट से सिरपुर तक हो रहा पर्यटन का विस्तार

छत्तीसगढ़ के पास पर्यटन की अनंत संभावनाएं हैं। बस्तर का चित्रकोट और तीरथगढ़ का जलप्रपात, सरगुजा का मोहक मैनपाट, जशपुर की प्राकृतिक संपदा, सिरपुर की ऐतिहासिक विरासत और प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल छत्तीसगढ़ को देश के विशिष्ट पर्यटन स्थलों में शामिल करने की क्षमता रखते हैं।

बस्तर के चित्रकोट को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सिरपुट जैसे क्षेत्रों के विस्तृत पर्यटन विकास के लिए एकीकृत मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। मैनपाट और जशपुर में भी पर्यटक सुविधाओं और पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

धार्मिक पर्यटन को भी नई गति दी जा रही है। भोरमदेव कॉरिडोर के विकास के लिए भारत सरकार से 145 करोड़ 99 लाख रुपये की स्वीकृति को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रतनपुर के महामाया मंदिर क्षेत्र सहित राज्य के अन्य धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

धार्मिक आस्था से पर्यटन तक की शानदार यात्रा

छत्तीसगढ़ सरकार की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना ने धार्मिक पर्यटन को जनसामान्य के लिए और भी सुगम बना दिया है। आईआरसीटीसी के सहायता से अब तक 61 ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है और अब तक इसके माध्यम से 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या और काशी की यात्रा कर चुके हैं।

यह पहल एक अविस्मरणीय धार्मिक यात्रा होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को देश की प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम भी बना है। जन-जन के विष्णु भैय्या की सरकार आस्था, संस्कृति और पर्यटन को विकास के व्यापक परिप्रेक्ष्य में देख रही है।

फिल्म पर्यटन से निवेश के लिए बन रही नई राह

छत्तीसगढ़ पर्यटन का दायरा अब पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं है। छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माण के लिए भी अपनी संभावनाओं को तलाश रहा है। प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण के लिए 203 करोड़ 53 लाख रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलना राज्य में फ़िल्म निर्माण की बढ़ती संभावनाओं का संकेत है।

कन्वेंशन सेंटर और फिल्म सिटी के विकास की अनुमानित लागत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई गई है। फिल्म नीति में आवश्यक बदलावों के साथ प्रदेश के प्राकृतिक स्थलों पर फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने की तैयारी है।

राज्य में फिल्म निर्माण बढ़ेगा तो केवल कलाकारों को अवसर मिलने के साथ ही साथ स्थानीय होटल, परिवहन, कैटरिंग, तकनीकी सेवाओं, मेकअप, सेट निर्माण, सुरक्षा और डिजिटल कंटेंट जैसे अनेक क्षेत्रों में रोजगार पैदा होंगे।

डिजिटल दौर में होगा डिजिटल पर्यटन

आज का आधुनिक पर्यटक यात्रा से पहले मोबाइल पर जानकारी खोजता है, ऑनलाइन होटल बुक करता है और अपने पूरे सफर की योजना डिजिटल माध्यम से बनाता है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग, पर्यटन संबंधी जानकारी और सुविधाओं को एक मंच पर लाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

इस प्रयास का आर्थिक प्रभाव भी दिखाई दे रहा है। पिछले दो वर्षों में ऑनलाइन बुकिंग से लगभग 6 करोड़ 48 लाख रुपये और पर्यटन इकाइयों से लगभग 31 करोड़ 75 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। यह इस बात का इशारा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन अब परंपरागत व्यवस्था से निकलकर डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर भी बढ़ रहा है।

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा क्षेत्र

रोजगार पैदा करने की क्षमता छत्तीसगढ़ पर्यटन की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश में 390 से अधिक टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों और 26 होटलों का पंजीकरण हो चुका है। पर्यटक गाइड, आतिथ्य, पर्यटन संचालन, फिल्म निर्माण और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर 500 स्थानीय युवाओं को पर्यटन आधारित रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

यदि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जाता है तो इसके साथ परिवहन, होटल, रेस्तरां, स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, फोटोग्राफी, ट्रैवल सेवाएं और ऑनलाइन कंटेंट निर्माण जैसे कई रोजगार के क्षेत्र स्वतः विकसित होते हैं।

लोककला और संस्कृति बनेगी पर्यटन की पहचान

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी विशेषताओं में उसकी समृद्ध लोकसंस्कृति है। पंडवानी, भरथरी, ददरिया, जसगीत, करमा, पंथी, बांसगीत और देवारगीत जैसी लोकविधाएं मनोरंजन के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा भी हैं।

‘रंगतरंग’, ‘पावस प्रसंग’, ‘रंगपरव’ और ‘लोकरंग पर्व’ जैसे विविध आयोजनों के माध्यम से लोक एवं शास्त्रीय कला को मंच दिया जा रहा है। इससे कलाकारों को अवसर मिलने के साथ सैलानियों को छत्तीसगढ़ की वास्तविक सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराने का अवसर भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से लोकनाट्य, लोकनृत्य, लोकगाथा, संगीत, छत्तीसगढ़ी भाषा में लेखन और अन्य लोककलाओं से जुड़े कलाकारों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कलाकारों और साहित्यकारों के सम्मान की गई संवेदनशील पहल

सड़कों, इमारतों और निवेश का नाम ही विकास नहीं है। किसी समाज की पहचान उसके कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक विरासत से भी होती है। कलाकार कल्याण कोष चिकित्सा अनुदान योजना, मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना और वरिष्ठ कलाकारों और साहित्यकारों के लिए मासिक वित्तीय सहायता जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

पिछले ढाई सालों में प्रदेश के 70 कलाकारों को लगभग 30 लाख 3 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता दी जा चुकी है। लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 87 कलाकारों को लगभग 19 लाख 8 हजार रुपये का लाभ दिया जा चुका है। 407 आर्थिक रूप से अभावग्रस्त वरिष्ठ कलाकारों और साहित्यकारों को लगभग 82 लाख 12 हजार रुपये की पेंशन दी जा चुकी है। यह संवेदनशीलता बताती है कि राज्य की साय सरकार पर्यटन को संस्कृति से और संस्कृति को समाज के सम्मान से जोड़कर देख रही है।

धरोहर बचेगी तो बढ़ेगा पर्यटन

पर्यटन की सफलता नए प्रोजेक्ट बनाने के साथ ही पुरानी धरोहरों को सुरक्षित रखने में भी है। छत्तीसगढ़ में 63 राज्य संरक्षित स्मारकों के संरक्षण का कार्य किए जाने के साथ ही साथ 12 राज्य संरक्षित स्मारकों में संरक्षण, उन्नयन और पर्यटक सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के उन्नयन और नई गैलरी विकसित करने का प्रस्ताव भी इसी पर्यटन के विकास की दिशा का हिस्सा है। पुरखौती मुक्तांगन में लाइट एंड साउंड शो और संध्याकालीन कार्यक्रमों के द्वारा से शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर जैसे जनजातीय नायकों और प्रदेश की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी और पर्यटकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

2028 तक नई पर्यटन पहचान बनने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में सरकार ने वर्ष 2028 तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान देश और दुनिया के सामने स्थापित करने का विशाल लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन के अंतर्गत अगले पांच सालों में हर वर्ष 100 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान की दिशा में काम किया जा रहा है।

प्रस्तावित पर्यटन नीति-2026 में सतत विकास, समुदाय आधारित पर्यटन,निजी निवेश और स्थानीय भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की 18 पर्यटन संपत्तियों को लीज-सह-विकास मॉडल से निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से विकसित करने की योजना है।उम्मीद की जा रही है इससे लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित किया जाएगा और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 500 से 1,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

पर्यटन के विकास से आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पर्यटन विकास की सोच के केंद्र में यही है कि छत्तीसगढ़ का पर्यटन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रोजगार और आय का माध्यम बने। प्रदेश में देश विदेश से सैलानी आएं, पर्यटकों के द्वारा स्थानीय उत्पाद खरीदें जाएँ, स्थानीय भोजन का स्वाद लें, गांवों में ठहरें, प्रदेश की लोककलाओं से परिचित हों और उनकी यात्रा से पैदा होने वाला आर्थिक लाभ स्थानीय परिवारों तक पहुंचे।

यह मॉडल पर्यटन को सरकारी परियोजना के साथ जनभागीदारी वाला आर्थिक अभियान भी बनाता है।चित्रकोट की जलधारा से लेकर सिरपुर की अदभुत विरासत तक, बस्तर की लोकसंस्कृति से लेकर सरगुजा की नैसर्गिक सुंदरता तक और धार्मिक आस्था से लेकर आधुनिक फिल्म पर्यटन तक—छत्तीसगढ़ अपने विकास की नई गाथा लिख रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दक्ष नेतृत्व में पर्यटन अब छत्तीसगढ़ की सुंदरता दिखाने के साथ यहाँ के गांवों को बाजार से, महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता से, युवाओं को रोजगार से, कलाकारों को सम्मान से और प्रदेश को आत्मनिर्भरता से जोड़ने वाली विकास-यात्रा बनता जा रहा है।

पर्यटन के इस मॉडल में प्रकृति भी सुरक्षित रहती है, संस्कृति भी संरक्षित होती है और स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है। गांव-गांव तक पहुँचने वाली पर्यटन की समृद्धि से छत्तीसगढ़ की वास्तविक आत्मनिर्भरता का सपना साकार होगा।

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें

3 महीने अंधेरे में पढ़ाई, 16 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचीं छात्राएं; CM साय के फोन के बाद प्राचार्य हटे, वार्डन को नोटिस
breaking Chhattisgarh

3 महीने अंधेरे में पढ़ाई, 16 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचीं छात्राएं; CM साय के फोन के बाद प्राचार्य हटे, वार्डन को नोटिस

मेटा का पर्सनल AI एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च, खुद ईमेल भेजेगा, ऑनलाइन शॉपिंग और टिकट बुकिंग करने के बाद पेमेंट भी करेगा
breaking international

मेटा का पर्सनल AI एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च, खुद ईमेल भेजेगा, ऑनलाइन शॉपिंग और टिकट बुकिंग करने के बाद पेमेंट भी करेगा

पर्यटन, रोजगार और आत्मनिर्भरता की कड़ी से छत्तीसगढ़ की नई विकासगाथा लिख रहे छत्तीसगढ़ की साय सरकार
breaking Chhattisgarh

पर्यटन, रोजगार और आत्मनिर्भरता की कड़ी से छत्तीसगढ़ की नई विकासगाथा लिख रहे छत्तीसगढ़ की साय सरकार

शरिया कोर्ट पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की दोटूक, निजी संस्था नहीं कर सकती तलाक का फैसला
breaking Chhattisgarh

शरिया कोर्ट पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की दोटूक, निजी संस्था नहीं कर सकती तलाक का फैसला

युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती
breaking Chhattisgarh

युवाओं के लिए खुशखबरी, 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी; बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी; बुधवार से फिर सक्रिय हो सकता है मौसम

युवाओं के लिए बड़ी पहल: शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप को एक मंच पर लाने की तैयारी
breaking Chhattisgarh

युवाओं के लिए बड़ी पहल: शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप को एक मंच पर लाने की तैयारी

छात्राओं के पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सीएम साय सख्त, फोन पर कलेक्टर से की बातचीत, जानें क्या-क्या निर्देश दिए…
breaking Chhattisgarh

छात्राओं के पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सीएम साय सख्त, फोन पर कलेक्टर से की बातचीत, जानें क्या-क्या निर्देश दिए…

छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘Eat Right’ टैग, 3 प्रतिष्ठान को हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 10 अस्पतालों को मिला ‘Eat Right’ टैग, 3 प्रतिष्ठान को हाइजीन रेटिंग सर्टिफिकेशन

घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के आसान तरीके, इन कामों से शुरू कर सकते हैं कमाई
breaking Chhattisgarh

घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के आसान तरीके, इन कामों से शुरू कर सकते हैं कमाई

पेरिस में बना हिंदू मंदिर, पीएम मोदी ने स्वामीनारायण मंदिर का वीडियो कॉन्फ्रेंस से उद्घाटन किया
breaking Chhattisgarh

पेरिस में बना हिंदू मंदिर, पीएम मोदी ने स्वामीनारायण मंदिर का वीडियो कॉन्फ्रेंस से उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा में भर्ती घोटाला: 499 सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर नहीं.. 40 करोड़ रुपये के उपकरण हो रहे बेकार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा में भर्ती घोटाला: 499 सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनर नहीं.. 40 करोड़ रुपये के उपकरण हो रहे बेकार

छत्तीसगढ़ में अभी नहीं थमेगा मानसून, बिलासपुर में सामान्य से अधिक वर्षा, 11 सितंबर से फिर बारिश का अलर्ट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अभी नहीं थमेगा मानसून, बिलासपुर में सामान्य से अधिक वर्षा, 11 सितंबर से फिर बारिश का अलर्ट

ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत! इस दिन लोक अदालत में लंबित ई-चालानों का होगा निपटारा, समझे पूरी प्रक्रिया
breaking Chhattisgarh

ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत! इस दिन लोक अदालत में लंबित ई-चालानों का होगा निपटारा, समझे पूरी प्रक्रिया

63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, 4 को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार, 2026-27 के लिए 64 नामों की घोषणा
breaking Chhattisgarh

63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, 4 को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार, 2026-27 के लिए 64 नामों की घोषणा

मानसून में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
breaking Chhattisgarh

मानसून में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स

छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक, चुनावी खर्च का ब्योरा न देना पड़ा भारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 40 नेता नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक, चुनावी खर्च का ब्योरा न देना पड़ा भारी

छत्तीसगढ़ में बन रहा 6-लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर, रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी होगी 132 किमी कम, बस्तर को मिलेंगे नए बाजार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बन रहा 6-लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर, रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी होगी 132 किमी कम, बस्तर को मिलेंगे नए बाजार

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को इस बार कितना मिलेगा बोनस? 10,000 एम्प्लॉयीज की एक्सग्रेशिया रकम पर टिकीं नजरें
breaking Chhattisgarh

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को इस बार कितना मिलेगा बोनस? 10,000 एम्प्लॉयीज की एक्सग्रेशिया रकम पर टिकीं नजरें

कविता

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला
poetry

कवि और कविता : इस माह के कवि में नीलमचंद सांखला

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन