पार्षद पति ने लगाया मारपीट का आरोप, गृहमंत्री साहू और जिले एसपी से हुई शिकायत
5 years ago
722
0
कवर्धा जिले के पंडरिया में 6 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसी बीच शनिवार, शाम 7 बजे पार्षद पति कार्तिक साहू खेत से मेवेसियों को चारा देकर घर की ओर जा रहे थे. तभी अचानक पंडरिया टीआई के. के. वासनिक ने लॉकडानल का उलंघन करने की बात कहते हुए अश्लील गाली गलौच की और जमकर लाठी से पिटाई भी की. इस घटना से कार्तिक साहू को दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं. कार्तिक साहू ने पंडरिया थाना प्रभारी के. के. वासनिक पर यह आरोप लगाया है की वह शराब के नशे में थे और बिना जानकारी लिए ही मारपीट की घटना को अंजाम दिया.
पूरी घटना की शिकायत पार्षद पति और साहू समाज ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से की है.
chhattisgarhaaspaas
Next Post नवगीत- •गीता विश्वकर्मा ‘नेह’
विज्ञापन (Advertisement)