• breaking
  • Chhattisgarh
  • आदिवासी समाज का सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, 1 दिसंबर को नगाड़ा बजेगा, 15 को विधानसभा घेरेगी जनता

आदिवासी समाज का सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, 1 दिसंबर को नगाड़ा बजेगा, 15 को विधानसभा घेरेगी जनता

2 hours ago
27

Tribal community announces protest: छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रायपुर में 24 नवंबर को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक और जगदलपुर में हुई बस्तर संभाग की बैठक में समाज ने एक स्वर में कहा – अब ज्ञापन नहीं, आंदोलन होगा। आंदोलन 1 दिसंबर से शुरू होगा और 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव के साथ चरम पर पहुंचेगा।

तीन चरणों का आंदोलन तय

बैठक में सर्वसम्मति से तीन चरणों का आंदोलन तय किया गया:

1 दिसंबर: प्रदेश के हर जिले में विधायकों के कार्यालयों के सामने नगाड़ा बजाकर सरकार को चेतावनी दी जाएगी और सभी विधायकों को आगाह किया जाएगा।
9 / 10 दिसंबर: मुख्यमंत्री और आदिम जाति कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदेश के सभी 90 विधायकों के पुतले भी फूंके जाएंगे।
15 दिसंबर: सर्व आदिवासी समाज रायपुर में विधानसभा का घेराव करेगा और सरकार के सामने अपनी मांगें रखेगा।

हम न हिंदू, न मुसलमान, न ईसाई – हम आदिवासी हैं

बैठक में आदिवासी प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि वे न हिंदू हैं, न मुसलमान, न ईसाई। वे आदिवासी हैं। उन्होंने जनगणना में आदिवासी धर्म का अलग कॉलम शामिल करने की मांग दोहराई।

नेताओं ने कहा, यह लड़ाई किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की है। जो पार्टी समाज के मुद्दों को गंभीरता से लेगी, समाज उसके साथ खड़ा होगा।

क्यों महत्वपूर्ण है यह आंदोलन?

छत्तीसगढ़ की कुल आबादी में लगभग एक-तिहाई हिस्सा आदिवासी समाज का है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। बस्तर में 12 और सरगुजा में 14 सीटें आदिवासी बहुल हैं। राजनीतिक दलों के लिए आदिवासी समाज का समर्थन बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस आंदोलन को सरकार हल्के में नहीं ले सकती।

17 सूत्रीय मांगें – क्या-क्या है मुद्दा?

सर्व आदिवासी समाज ने 17 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। इनमें प्रमुख मुद्दे ये हैं:

  1. जमीन, लीज और डिजिटल रजिस्ट्री:
    बस्तर और सरगुजा समेत पूरे प्रदेश में जमीन के अवैध अधिग्रहण और डिजिटल रजिस्ट्री का विरोध किया गया। समाज का कहना है कि पीढ़ियों से खेती हो रही जमीन पर उन्हें बाहरी महसूस कराया जा रहा है। डिजिटल रजिस्ट्री तत्काल बंद करने की मांग की गई।
  2. विस्थापन और पुनर्वास:
    सलवा जुडूम के दौरान उजाड़े गए करीब 600 गांवों की स्थिति और विस्थापित परिवारों की वापसी का मुद्दा उठाया गया। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में रह रहे परिवार अपने गांव लौटना चाहते हैं।
  3. शिक्षा और बंद स्कूल:
    सलवा जुडूम के समय बंद हुए स्कूलों को दोबारा शुरू करने और स्कूलों को कंपनियों को सौंपने की प्रक्रिया रोकने की मांग की गई।
  4. पहचान और अधिकार:
  • जनगणना में आदिवासी धर्म का अलग कॉलम
  • पेसा कानून का प्रभावी पालन, 24 दिसंबर को पेसा दिवस मनाने
  • विभाग का नाम वापस आदिम जाति कल्याण विभाग करने
  • समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध
  • आगामी परिसीमन में अनुसूचित क्षेत्रों की सीटें केवल आदिवासियों के लिए रखने की मांग
  1. जेल में बंद निर्दोष ग्रामीण:
    नक्सल समस्या समाप्त होने के दावों के बीच जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की तत्काल रिहाई की मांग की गई।
  2. फर्जी प्रमाणपत्र, आरक्षण और आय सीमा:
    पिछले 25-30 वर्षों से फर्जी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, भर्ती-पदोन्नति में 32 प्रतिशत आरक्षण, जनसंख्या के अनुरूप स्थानीय भर्ती और 2.50 लाख रुपये की आय सीमा समाप्त करने की मांग की गई।
  3. राष्ट्रीय सम्मेलन और ज्ञापन:
    6 मार्च को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भागीदारी और पहले दिए गए ज्ञापनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

जगदलपुर में भी हुआ ऐलान

बस्तर में आदिवासी समाज ने तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है। हाल ही में जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलने, समान नागरिक संहिता (UCC) और छत्तीसगढ़ में आरक्षण की स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर समाज की ओर से अब तक मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। इस संबंध में बैठक भी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी मुद्दे पर सकारात्मक पहल नहीं की गई है। ऐसे में समाज ने अब चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

रायपुर बैठक में सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. रावटे, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, आर.के. राय, शासकीय सेवक विकास संघ के अध्यक्ष आर.एम. ध्रुव और सर्व आदिवासी समाज के सचिव विनोद नागवंशी सहित कई नेता मौजूद रहे।अब सवाल यह है कि सरकार इन मांगों पर बातचीत करेगी या आंदोलन आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, तीन शहरों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, तीन शहरों में एक साथ छापेमारी से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक सख्ती बैठक से गायब रहे 3 जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने दिए नोटिस के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक सख्ती बैठक से गायब रहे 3 जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने दिए नोटिस के निर्देश

टूट गई परंपरा: पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से संविधान दिवस पर जारी नहीं हुआ भर्ती विज्ञापन…
breaking Chhattisgarh

टूट गई परंपरा: पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से संविधान दिवस पर जारी नहीं हुआ भर्ती विज्ञापन…

आदिवासी समाज का सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, 1 दिसंबर को नगाड़ा बजेगा, 15 को विधानसभा घेरेगी जनता
breaking Chhattisgarh

आदिवासी समाज का सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, 1 दिसंबर को नगाड़ा बजेगा, 15 को विधानसभा घेरेगी जनता

सरगुजा में शीतलहर जैसी ठिठुरन और बस्तर में रातें गर्म, दोनों के तापमान में 10.4 डिग्री का अंतर
breaking Chhattisgarh

सरगुजा में शीतलहर जैसी ठिठुरन और बस्तर में रातें गर्म, दोनों के तापमान में 10.4 डिग्री का अंतर

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों का होगा विस्तार, गांवों को शहरी सीमा में शामिल करने की तैयारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों का होगा विस्तार, गांवों को शहरी सीमा में शामिल करने की तैयारी

दीपक टंडन और बरखा टंडन को कोर्ट से झटका, 28 नवंबर तक जेल भेजे गए दोनों आरोपी, पुलिस ने जब्त कीं 2 लग्जरी गाड़ियां
breaking Chhattisgarh

दीपक टंडन और बरखा टंडन को कोर्ट से झटका, 28 नवंबर तक जेल भेजे गए दोनों आरोपी, पुलिस ने जब्त कीं 2 लग्जरी गाड़ियां

नक्सलियों को बड़ा झटका, 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर
breaking Chhattisgarh

नक्सलियों को बड़ा झटका, 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से खुदाई पर मचा बवाल, क्या विकास के नाम पर खतरे में पड़ रहा हिमालय का प्राकृतिक खजाना?
breaking Chhattisgarh

शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से खुदाई पर मचा बवाल, क्या विकास के नाम पर खतरे में पड़ रहा हिमालय का प्राकृतिक खजाना?

छत्तीसगढ़ में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कहां बढ़ी ठंड और कहां अभी राहत? रायपुर से बस्तर तक देखिए अपने क्षेत्र का मौसम हाल

महादेव सट्टा ऐप केस में आधी रात को खुली रायपुर कोर्ट, ED ने वकील हिमांशु शेखर को किया पेश, 7 दिन की मांगी रिमांड
breaking Chhattisgarh

महादेव सट्टा ऐप केस में आधी रात को खुली रायपुर कोर्ट, ED ने वकील हिमांशु शेखर को किया पेश, 7 दिन की मांगी रिमांड

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बयान, बोले- पिछले तीन साल से दोषियों पर कार्रवाई जारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बयान, बोले- पिछले तीन साल से दोषियों पर कार्रवाई जारी

8वें वेतन आयोग में एक चेंज से ₹69000 होगी मिनिमम बेसिक सैलरी, पहले में थी इतनी
breaking National

8वें वेतन आयोग में एक चेंज से ₹69000 होगी मिनिमम बेसिक सैलरी, पहले में थी इतनी

छत्तीसगढ़ में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? ठंड और कोहरे को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? ठंड और कोहरे को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

50 व्यापारियों ने मंत्री को बनाया बंधक! राजेश अग्रवाल ने TI को कॉल लगाकर कहा- पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं… जानें पूरा मामला
breaking Chhattisgarh

50 व्यापारियों ने मंत्री को बनाया बंधक! राजेश अग्रवाल ने TI को कॉल लगाकर कहा- पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं… जानें पूरा मामला

“छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” 29 नवंबर को मनाएगा छत्तीसगढ़
breaking Chhattisgarh

“छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” 29 नवंबर को मनाएगा छत्तीसगढ़

ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में करते थे सप्लाई, दो सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में करते थे सप्लाई, दो सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार

ठेकेदारों के लिए जरूरी खबर; 1 दिसंबर से सभी विभागों में अनिवार्य होगी ये नई व्यवस्था
breaking Chhattisgarh

ठेकेदारों के लिए जरूरी खबर; 1 दिसंबर से सभी विभागों में अनिवार्य होगी ये नई व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में कल से बढ़ेगी ठंड, 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कल से बढ़ेगी ठंड, 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, हेलिकॉप्टर से गृह ग्राम से रायपुर लेकर आए सीएम साय, निजी अस्पताल में कराया भर्ती
breaking Chhattisgarh

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, हेलिकॉप्टर से गृह ग्राम से रायपुर लेकर आए सीएम साय, निजी अस्पताल में कराया भर्ती

कविता

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह
poetry

कृति और कृतिकार- वीणा सिंह

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ की अंतर्ध्वनि- 1 : दीप्ति श्रीवास्तव

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी
poetry

इस माह के कवि और कविता : तारक नाथ चौधुरी

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन