- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सरगुजा में शीतलहर जैसी ठिठुरन और बस्तर में रातें गर्म, दोनों के तापमान में 10.4 डिग्री का अंतर
सरगुजा में शीतलहर जैसी ठिठुरन और बस्तर में रातें गर्म, दोनों के तापमान में 10.4 डिग्री का अंतर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का विरोधाभास नजर आ रहा है। जहां एक ओर उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग में रातें अब भी सामान्य से काफी गर्म बनी हुई हैं। गुरुवार को प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में रात का पारा 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह दोनों शहरों के न्यूनतम तापमान में 10.4 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर रिकॉर्ड किया गया।
चार दिनों में बदली प्रदेश की तस्वीर
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर पूरी तरह समाप्त होने के बाद उत्तरी इलाकों में सर्द हवाओं का प्रवाह तेज हो गया है। 22 से 26 नवंबर के बीच महज चार दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री से गिरकर 9.2 डिग्री पर आ गया, यानी इसमें सीधे 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी अवधि में पेंड्रारोड में भी रात का पारा 7.4 डिग्री तक नीचे उतरा है। इसके उलट जगदलपुर में पिछले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री से बढ़कर 19.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
उत्तर और दक्षिण के तापमान में बड़े अंतर के तीन प्रमुख कारण
- • अक्षांश और सौर ऊर्जा का फर्क: अंबिकापुर और जगदलपुर की भौगोलिक स्थिति (अक्षांश) में लगभग चार डिग्री का अंतर है। शीत ऋतु के दौरान दक्षिणी भाग की तुलना में उत्तरी छत्तीसगढ़ को कम सौर ऊर्जा मिलती है, जिससे वहां ठंड जल्दी और ज्यादा पड़ती है।
- • उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव: उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत से आने वाली बर्फीली और शुष्क हवाएं सीधे सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और जशपुर जिलों में प्रवेश करती हैं। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंचते-पहुंचते स्थानीय परिस्थितियों के कारण इन हवाओं की ठंडक कम हो जाती है।
- • बंगाल की खाड़ी से नजदीकी: सरगुजा के मुकाबले बस्तर संभाग बंगाल की खाड़ी के काफी करीब स्थित है। समुद्री क्षेत्र से आने वाली अपेक्षाकृत गर्म और नमी युक्त हवाएं बस्तर के तापमान को नीचे गिरने से रोकती हैं।
रायपुर सहित प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
आगामी तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)