- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? ठंड और कोहरे को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
छत्तीसगढ़ में कब से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी? ठंड और कोहरे को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के साथ बारिश का दौर लगभग थम गया है। अब प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है और ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।
हालांकि रायपुर समेत मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सरगुजा संभाग समेत उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। लोगों को आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ के जिलों में कितना रहा न्यूनतम तापमान?
23 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गरियाबंद में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा, जबकि रायपुर में 20.4, बालोद और बलरामपुर में 20.1, बिलासपुर में 20, कोरबा में 19.8 और राजनांदगांव व सूरजपुर में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कबीरधाम में 19.3, पेमेतरा में 19, मुंगेली में 18.6, दुर्ग में 18.2, सक्ती और सरगुजा में 18 तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बस्तर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)