• Chhattisgarh
  • डॉलर का वर्चस्व खतरे में है – प्रभात पटनायक

डॉलर का वर्चस्व खतरे में है – प्रभात पटनायक

3 years ago
168

अमरीका के वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) जेनेट येल्लेन ने आखिरकार उस स्वत: स्पष्ट सचाई को कबूल कर लिया है, जो काफी समय से ज्यादातर लोगों को दिखाई दे रही थी। और यह सचाई, यह है कि अमरीका का दूसरे देशों पर पाबंदियां लगाना, दुनिया की सुरक्षित मुद्रा के रूप में डॉलर के वर्चस्व के लिए नुकसानदेह है और उसके लिए खतरा पैदा करता है।

अमरीका की पाबंदियां उल्टी पड़ रही हैं
अगर इस तरह की पाबंदियां एकाध देश पर ही लगायी जा रही होतीं, तब तो बात दूसरी थी। लेकिन, इन दिनों तो अमरीका, दर्जनों देशों को निशाना बनाने के लिए इन पाबंदियों का इस्तेमाल कर रहा है। और जब ऐसा होता है, तो ये देश भी वैकल्पिक व्यवस्थाएं गढऩे की ओर बढ़ जाते हैं, ताकि इन पाबंदियों को धता बता सकें। ये वैकल्पिक व्यवस्थाएं, अमरीका के दबदबे वाली अब तक चली आ रही उस विश्व व्यवस्था को ही कमजोर कर रही हैं, जिसकी पहचान डॉलर के वर्चस्व से होती आ रही थी।

यह विडंबनापूर्ण है, पर इस पर हैरानी नहीं होगी (आखिर, बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ सदस्य से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है) कि इस सचाई को कबूल करने के बावजूद, जेनेट येल्लेन ने एलान किया है कि वह उन पाबंदियों के पक्ष में हैं, जो इस समय अमरीका लगा रहा है। उन्होंने यह भी कबूल किया है कि जब ऐसे देशों के खिलाफ पाबंदियां लगायी जाती हैं, जिनकी सरकारें ऐसी नीतियों पर चल रही होती हैं जो अमरीका को पसंद नहीं आती हैं, तो ऐसी पाबंदियां संबंधित नीतियों को बदलवाने के मामले में, नाकारा ही साबित होती हैं। इसके बजाए ये पाबंदियां, अपना निशाना बनाए जाने वाले देशों की जनता पर भारी तकलीफें जरूर ढहाती हैं। इस सिलसिले में वह ईरान का उदाहरण भी देती हैं। सालों से चल रही पाबंदियों के बावजूद, ईरानी सरकार की वे नीतियां तो नहीं बदली हैं, जिनको अमरीका नापसंद करता है। हां! ईरानी जनता को जरूर इन पाबंदियों के चलते भारी तकलीफें झेलनी पड़ी हैं। जैसाकि उन्होंने खुद कहा: ‘‘ईरान के खिलाफ हमारी पाबंदियों ने उस देश में वास्तविक आर्थिक संकट पैदा कर दिया है और पाबंदियों के चलते ईरान को आर्थिक रूप से भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है।…लेकिन, क्या यह उसे अपना आचरण बदलने के लिए मजबूर कर पाया है? जवाब है : हमने आदर्श रूप से जितनी अपेक्षा की है, उससे बहुत ही कम।’’ बहरहाल, सचाई की यह स्वीकृति भी उन्हें अमरीका द्वारा पाबंदियां थोपे जाने का समर्थन करने से रोक नहीं पाती है। उल्टे, ईरान के ही मामले में वह अनुमोदन के स्वर में यह कहती हैं कि अमरीका, अपनी पाबंदियों को और भी बढ़ाने के ही रास्ते तलाश कर रहा है।

लेन-देन के माध्यम के रूप में डॉलर की भूमिका खतरे में
इन पाबंदियों का निशाना बनने वाले देशों के ऐसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने की बात आज के हालात में स्वतः स्पष्ट है, जोकि अमरीका के प्रभुत्ववाली विश्व व्यवस्था को ही कमजोर रही हैं। रूस, जिसे इस तरह की पाबंदियों का निशाना बनाया गया है, अनेक देशों के साथ उसी प्रकार की द्विपक्षीय व्यवस्थाएं फिर से स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं, जिस तरह की व्यवस्थाएं सोवियत संघ के जमाने में हुआ करती थीं। उस व्यवस्था में दूसरे देशों के साथ उसका व्यापार, डॉलर के माध्यम से होने के बजाए, रूबल और स्थानीय मुद्रा के बीच सीधे लेन-देन से चलता था और उनके बीच विनिमय दर स्थिर बनी रहती थी।
इस तरह की व्यवस्था से होता यह है कि डॉलर को, विश्व व्यापार के एक हिस्से के लिए, लेन-देन के माध्यम की उसकी भूमिका से अपदस्थ कर दिया जाता है। और यही चीज है, जो डालर के वर्चस्व के लिए खतरा पैदा कर रही है। अब विश्व व्यापार में हिसाब-किताब की इकाई के रूप में डॉलर की भूमिका यानी कीमतों का डॉलर में ही व्यक्त किया जाना, अपने आप में कोई खास महत्व नहीं रखता है। डॉलर के वर्चस्व के पीछे उसकी यह भूमिका है ही नहीं। डॉलर को अपनी अनोखी हैसियत हासिल होती है इस तथ्य से कि देशों के बीच के इस लेन-देन के संपन्न होने के लिए, वास्तव में डॉलरों की जरूरत होती है।
बेशक, डॉलर संपदा रखने के एक रूप का भी काम करता है। लेकिन, डॉलर की यह भूमिका भी उसके लेन-देन का माध्यम होने से ही निकलती है। दूसरे किसी भी माल से भिन्न, डॉलर का इस अर्थ में कोई खास अंतर्निहित मूल्य नहीं होता है, क्योंकि उसके उत्पादन में कोई खास श्रम नहीं लगता है। फिर भी इसका मूल्य माना जाता है, क्योंकि यह मूल्य, किसी माल के मुकाबले में तय किया जाता है और इस मूल्य की पुष्टि तब होती है, जब इसका उपयोग लेन-देन के माध्यम के रूप में किया जाता है। इसका अर्थ यह हुआ कि डॉलर का वर्चस्व, अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में, सौदों के माध्यम के रूप में उसकी भूमिका पर टिका होता है। डॉलर को इस विशेष भूमिका से किसी भी प्रकार से अगर हटाया जाता है, तो यह डॉलर के इस वर्चस्व को ही कमजोर कर देगा। और जब देशों की बड़ी संख्या के खिलाफ पाबंदियां लगायी जाती हैं, जिससे वे वैकल्पिक व्यवस्थाएं करना शुरू कर देते हैं, तब डॉलर के वर्चस्व के कमजोर होने की ठीक यही आशंका पैदा हो जाती है।

गैर-डॉलरीकरण की आम प्रवृत्ति
वास्तव में, डॉलर के वर्चस्व की भूमिका से हटने का अकेला कारण, ये पाबंदियां ही शायद नहीं होंगी। अनेक ऐसे देश भी, जो डॉलर के इस वर्चस्व से छुट्टी पाना चाहते हैं या अपने व्यापार के अवसरों को बस बढ़ाना ही चाहते हैं, वे भी स्वेच्छा से ऐसी व्यवस्थाओं में शामिल हो सकते हैं, जो लेन-देन के माध्यम के रूप में डॉलर की भूमिका को नकारती हों। मिसाल के तौर पर सोवियत संघ के जमाने में, उसके साथ भारत का जो द्विपक्षीय व्यापार समझौता था, वह किसी तरह की पाबंदियों के चलते, डॉलर के वर्चस्व वाली व्यवस्था से छुट्टी पाने के लिए नहीं किया गया था। यह समझौता तो सिर्फ इसकी इच्छा से संचालित था कि अपने विदेश व्यापार को, डॉलर के वर्चस्व वाली व्यवस्था में जिस हद तक बढ़ाया जा सकता था, उससे आगे ले जाया जाए। हैरानी की बात नहीं है कि नवउदारवाद के पैरोकारों ने, इस तरह की द्विपक्षीय व्यवस्थाओं के खिलाफ लगातार अभियान ही छेड़े रखा था, जिससे डॉलर के वर्चस्व के लिए किसी भी संभव चुनौती को खत्म किया जा सके। संक्षेप में यह कि द्विपक्षीय व्यापार समझौतों का तो नहीं, पर उनके विरोधियों का ही अपना एक विचारधारात्मक एजेंडा था। इस समय भी चीन और ब्राजील ने ऐसी व्यवस्था कायम कर रखी है, जिसके अंतर्गत अपना आपसी लेने-देन वे अपनी-अपनी मुद्राओं में ही करते हैं, जबकि दोनों ही देशों के खिलाफ अमरीका की कोई पाबंदियां लागू नहीं हैं।
इसी प्रकार, ब्राजील की पूर्व-राष्ट्रपति, डिल्मा रूसेफ ने, जिन्हें हाल ही में ब्रिक्स बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, यह एलान किया है कि 2022 से 2026 के बीच, इस बैंक द्वारा सदस्य देशों को दिए जाने वाले ऋणों का 30 फीसद हिस्सा, संबंधित देशों की स्थानीय मुद्राओं में ही दिया जाएगा। ऐसा किसी पाबंदी से उबरने की बाध्यताओं की वजह से नहीं, इन अर्थव्यवस्थाओं का गैर-डॉलरीकरण करने के आम लक्ष्य को लेकर किया जाएगा।

विकसित पूंजीवादी दुनिया को डॉलर के वर्चस्व के फायदे
यहां यह याद करना प्रासंगिक होगा कि डॉलर के वर्चस्व से अमरीका को क्या-क्या फायदे हासिल रहे हैं। उसके दो फायदे तो स्वत: स्पष्ट ही हैं। पहला, जब तक डॉलर सुरक्षित मुद्रा की भूमिका अदा कर रहा है, तब तक अमरीका को उस तरह भुगतान संतुलन की समस्याओं की परवाह करने की जरूरत ही नहीं है, जिस तरह बाकी सब देशों को उनकी परवाह करनी पड़ती है। वह आसानी से दूसरे देशों को अपने देनदार होने का रुक्का (आइओयू) जारी कर के, अपनी देनदारियों का निपटारा कर सकता है क्योंकि डॉलरों के तुल्य ये आइओयू संपदा को रखने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। इसी के बल पर, अमरीका विश्व अर्थव्यवस्था को उत्प्रेरित कर पाता है और करता भी है। दूसरे, इसी कारण से भी, अमरीकी बैंकों का कारोबार बहुत बढ़ जाता है। बेशक, डॉलरों का लेन-देन सिर्फ अमरीकी बैंकों तक ही सीमित नहीं है। फिर भी इसमेें किसी शक की गुंजाइश नहीं है कि जब तक डॉलर विश्व व्यापार के लेन-देन का माध्यम बना रहता है, इसका सबसे ज्यादा फायदा अमरीकी बैंकों को ही होता है।

लेकिन, इन स्वत: स्पष्ट कारकों के अलावा डॉलर के वर्चस्व से, एक कहीं ज्यादा बुनियादी फायदा समूची विकसित पूंजीवादी दुनिया को होता है और यह फायदा यह है कि इसके बल पर विकसित पूंजीवादी दुनिया, तीसरी दुनिया के प्राथमिक माल उत्पादक देशों पर आय संकुचन तथा इसलिए मांग में संकुचन भी थोपने में समर्थ होता है। और यह इसकी गारंटी करता है कि विकसित पूंजीवादी दुनिया की मांग पूरी करने के लिए, प्राथमिक मालों की बढ़ती हुई आपूर्ति उपलब्ध हो, जबकि उसके दाम में कोई बढ़ोतरी तब भी नहीं हो, जबकि इन मालों के उत्पाद में कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो ही नहीं रही हो।

डॉलर का वर्चस्व साम्राज्यवाद का अंग
यह प्रक्रिया इस तरह से काम करती है। जब तीसरी दुनिया द्वारा उत्पादित किसी प्राथमिक उत्पाद की अतिरिक्त मांग सामने आती है, स्थानीय मुद्रा में उस उत्पाद का दाम बढ़ जाता है। इससे, विश्व की सुरक्षित मुद्रा यानी डालर के मुकाबले संबंधित मुद्रा की विनिमय दर में कमी की प्रत्याशा पैदा हो जाती है। और विनिमय दर में कमी की यह प्रत्याशा ठीक इसीलिए पैदा होती है कि संबंधित मुद्रा, सुरक्षित मुद्रा से भिन्न होती है। यह तीसरी दुनिया की उस खास अर्थव्यवस्था से, विकसित पूंजीवादी दुनिया की ओर, वित्त के पलायन को भडक़ाता है और यह उस मुद्रा का वास्तविक अवमूल्यन करा देता है, जिसके जवाब में संबंधित देश को अपने यहां ब्याज की दरें बढ़ानी पड़ती हैं और ‘‘कटौतियां’’ करनी पड़ती हैं। इन कदमों से स्थानीय आमदनियों में गिरावट आती है और इसलिए, संबंधित माल की स्थानीय खपत में भी और दूसरे ऐसे मालों की स्थानीय खपत में भी गिरावट आती है, जिनसे जमीन को संबंधित उत्पाद की पैदावार बढ़ाने के लिए मुक्त कराया जा सकता है। इस तरह, पहले जिस प्राथमिक माल की तंगी हो रही थी, वह विकसित पूंजीवादी केंद्रों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया जाता है और इस प्रक्रिया में पहले जो अतिरिक्त मांग थी, उसके अतिरिक्त होने को ही खत्म कर दिया जाता है और उस उत्पाद की मूल कीमत को ही बहाल कर दिया जाता है।

इसका अर्थ यह हुआ कि पूंजीवादी व्यवस्था की वर्तमान मुद्रा व्यवस्था, उसी लक्ष्य को हासिल करने का काम करती है, जो औपनिवेशिक दौर में उपनिवेशकों के प्रत्यक्ष नियंत्रण के जरिए हासिल किया जाता था। यह लक्ष्य है, तीसरी दुनिया मेें स्थानीय उपभोग को सिकोडऩे के जरिए, वहां से कच्चे मालों को निचोडक़र बाहर ले जाना और इस तरह बाहर ले जाना कि उनकी कीमतें बढऩे नहीं पाएं। संक्षेप में यह कि वर्तमान विश्व मुद्रा व्यवस्था साम्राज्यवाद की ही एक अभिव्यक्ति है। इसका अर्थ यह भी है कि तीसरी दुनिया के किसी भी प्राथमिक माल उत्पादक देश की या ऐसे देशों के किसी समूह की मुद्रा, तब तक वर्चस्वशाली मुद्रा नहीं बन सकती है, जब तक वह इस समूचे साम्राज्यवादी ढांचे को ही और इसलिए, उस पर टिकी समकालीन पूंजीवाद की स्थिरता को ही छिन्न-भिन्न नहीं कर दे। डालर का वर्चस्व, इस विश्व मुद्रा व्यवस्था का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

गैर-डॉलरीकरण : एक गंभीर मोर्चा
इसलिए, इस समय हम गैर-डॉलरीकरण की दिशा में जिन कदमों को देख रहे हैं, इस विकसित पूंजीवादी दुनिया के वर्चस्व की ही जड़ पर प्रहार करते हैं। यह सिर्फ एक मुद्रा पर टिकी व्यवस्था की जगह, दूसरी मुद्रा पर टिकी व्यवस्था के लाए जाने का ही मामला नहीं है। यह तो समूची वर्तमान व्यवस्था की ही स्थिरता का मामला है, जो महानगरीय पूंजी के वर्चस्व पर आधारित है और तीसरी दुनिया के जनगण की कीमत पर कायम की गयी है। इसीलिए, सिर्फ अमरीका द्वारा ही नहीं बल्कि समूची विकसित पूंजीवादी दुनिया द्वारा ही, गैर-डॉलरीकरण की प्रवृत्ति को रोकने के लिए, सभी संभव कोशिशें की जाएंगी। और इन कोशिशों में, इस तरह के गैर-डॉलरीकरण की ओर बढ़ रहे शासनों के खिलाफ गैर-आर्थिक दाब-धौंस का भी सहारा लिया जा सकता है।

संक्षेप में यह कि गैर-डालरीकरण की दिशा में जाने वाली कोशिशें, पूंजीवाद के वर्तमान संकट को ही दिखाती हैं और इसीलिए, इन कोशिशों के जवाब में उसकी घोर क्रूरता सामने आने जा रही है।

[ •लेखक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनैतिक टिप्पणीकार हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
breaking Chhattisgarh

IPS जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए SP, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा
breaking National

‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी
breaking international

होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, DGMA ने जारी की एडवाइजरी

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा
breaking Chhattisgarh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, भाजपा विधायकों ने कहा, चरित्र सत्यापन क्यों नहीं, मंत्री ने दिलाया शत प्रतिशत सत्यापन का भरोसा

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट
breaking Chhattisgarh

जो गुजरात में बैन, वो दवा छत्तीसगढ़ में खरीदी गई ? स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सदन में किया स्पष्ट

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी
breaking Chhattisgarh

रथ यात्रा स्पेशल: घर में बनाएं भगवान जगन्नाथ का प्रिय खाजा, जानें आसान रेसिपी

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

सदन में गूंजा नकटी में बुलडोजर कार्रवाई का मामला, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर नाराज़ विपक्ष ने गर्भगृह में जाकर की नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका
breaking international

पोलैंड के उप विदेश मंत्री का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी के कहने पर पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में बीज संकट को लेकर जोरदार हंगामा, स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव ठुकराया, गर्भगृह में नारेबाजी के बाद 34 विपक्षी विधायक निलंबित

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट
breaking Chhattisgarh

औद्योगिक दुर्घटनाओं पर विधानसभा में बवाल, वेदांता डायरेक्टर पर FIR का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से नाराज़ विपक्ष ने किया वॉकआउट

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू
breaking Chhattisgarh

अब AI करेगा जंगल की चौकीदारी, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया
breaking Chhattisgarh

E20 पेट्रोल को लेकर मोदी सरकार सख्त हुई, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े एक्शन का आदेश दिया

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
breaking National

आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’
breaking international

भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
breaking Chhattisgarh

विधानसभा में विधायक रिकेश की पहल, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका की बर्खास्तगी का आदेश किया निरस्त, बिना विभागीय जांच हटाना असंवैधानिक, सेवा बहाली के निर्देश

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता
breaking Chhattisgarh

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, किसानों को मिलेंगे ₹15 हजार प्रति एकड़ की सहायता

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, 250 सीटों को मिली स्वीकृति, सीएम साय ने पीएम मोदी मोदी और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP
breaking Chhattisgarh

राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, तारकेश्वर पटेल ADCP से बने DCP

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : सोनिया नायडू

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

‘आरंभ साहित्यिक मंच’ : हरि प्रकाश गुप्ता ‘सरल’

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

‘आरंभ’ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन