• Chhattisgarh
  • मुँह में जाति शोषितों का सम्मान, बगल में मनु की दुकान : भागवत की नई भागवत – बादल सरोज

मुँह में जाति शोषितों का सम्मान, बगल में मनु की दुकान : भागवत की नई भागवत – बादल सरोज

3 years ago
312

आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने ताजा बयान से एक नयी भागवत कथा की शुरुआत कर दी है ।

हाल ही में एक आयोजन में उन्होंने कहा कि “हमने साथी मनुष्यों को सामाजिक व्यवस्था के तहत पीछे रखा। उनकी जिंदगी जानवरों जैसी हो गई, फिर भी उनकी परवाह नहीं की। ये सब 2000 साल तक जारी रहा। जब तक हम उन्हें समानता प्रदान नहीं करते, तब तक कुछ विशेष उपाय करने होंगे और आरक्षण उनमें से एक है। इसलिए हम संविधान में दिए गए आरक्षण को पूरा समर्थन देते हैं।” वे यहीं तक नहीं रुके – इसके आगे जाकर उन्होंने कहा कि “समाज में भेदभाव मौजूद है, भले ही हम इसे देख न सकें। समाज के जो वर्ग 2000 साल तक भेदभाव से पीड़ित रहे, उन्हें समानता का अधिकार दिलाने के लिए हम जैसे लोगों को अगले 200 साल तक कुछ परेशानी क्यों नहीं झेलनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “आरक्षण सिर्फ आर्थिक मसला नहीं है यह सम्मान देने का सवाल है।” इस नई भागवत कथा ने बहुतों को चौंकाया है!! ऐसा होना लाजिमी भी था, क्योंकि अभी 7 महीने भी नहीं हुए, जब इन्ही भागवत ने कहा था कि “जाति और उसके आधार पर भेदभाव की रचना भगवान् ने नहीं, पंडितों ने की है।” बाद में किन्तु-परन्तु, अगर-मगर करते हुए संघ ने इस बयान को लपेट भी लिया था। इससे पहले इन्ही भागवत साहब का संघ कहता रहा है कि जातियां और उन पर आधारित भेदभाव कभी था ही नहीं, इसे तो मुस्लिम आक्रान्ताओं के राज में उनके आने के बाद पैदा किया गया और प्रचलन में लाया गया।” अब अचानक बिना कोई कारण बताये आर एस एस प्रमुख एक नयी और अपने अब तक के प्रचार के हिसाब से एक बिलकुल ही उल्टी बात बोल रहे हैं।

ध्यान रहे कि अगले 200 वर्षों तक आरक्षण को वे भागवत जरूरी बता रहे हैं, जिन्होंने अभी फकत 8 साल पहले 2015 में आरक्षण की समीक्षा किये जाने की जरूरत बताई थी। जिनके आर एस एस ने प्रधानमंत्री विश्वनाथप्रताप सिंह के कार्यकाल में मंडल आयोग की सिफारिशें लागू किये जाने के बाद पूरे देश में पहले आरक्षण विरोधी आंदोलनों को लगभग उन्माद की तरह भड़काया था मंडल के खिलाफ कमंडल को खड़ा करने के लिए सोमनाथ से अयोध्या की वह रथ यात्रा भी शुरू कर दी थी, जिसका अंजाम इस देश ने आजादी के वक़्त हुए विभाजन के दौरान हुई हिंसा के बाद की सबसे बड़ी साम्प्रदायिक हिंसा और बाद में बाबरी मस्जिद के ध्वंस और उससे शुरू हुए उस खतरनाक सिलसिले के रूप में देखा और भुगता है, जो अब ज्ञानवापी तक पहुँच गया – जो केंद्र और राज्य की सत्ता में जाकर भारत के संविधान सम्मत ढाँचे के ऊपर जाकर बैठ गया। यह वही समूह है, जिसने हाल के वर्षों में उठी जातिगत जनगणना की जायज मांग को मानने से न केवल साफ़ इनकार किया, बल्कि उसे देश की एकता को तोड़ने वाली मांग बताया। जिससे जुड़े कथित विचारक लोग कुछ राज्यों द्वारा की जा रही जातिगत जनगणना को रुकवाने सर्वोच्च न्यायालय तक गए — मोदी सरकार ने भी अपने हलफनामे में जातिगत जनगणना का विरोध किया, हालांकि बाद में उसके संबंधित पैरा को त्रुटि और भूल बताते हुए वापस ले लिया। यह वही संघ है, जिसके अनेक नेताओं ने, मोदी के सत्ता में आने के बाद, एक बार नहीं, अनेक बार साफ़-साफ़ दम्भोक्ति की कि “वे दलित, आदिवासियों सहित सभी तरह के आरक्षण को संविधान में बिना समाप्त किये हुए ही आरक्षण को निरर्थक बनाकर खत्म कर देंगे।” पिछली 9 वर्षों में सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों और कामों का अंधाधुंध निजीकरण करके, उन्हें थोक के भाव में पूरा-पूरा बेचकर, बचे खुचे सरकारी कामकाजों में एक तरफ छंटनी करते, दूसरी तरफ भर्ती पर रोक लगाकर उन्होंने ऐसा करके दिखाया भी। स्थिति तो यहाँ तक आ गयी कि लगभग सारे केन्द्रीय संस्थान अब टुकड़ों में भर्ती कर रहे हैं, वे उसी सीमित संख्या में भर्ती कर रहे हैं, जितनी संख्या में रिक्तियां निकालने से आरक्षण के प्रावधान से बचा जा सकता है।

6 सितम्बर को ख़ास इसी सन्देश को देने के लिए प्रायोजित और चुनिंदा तरीके प्रचारित-प्रसारित की गयी वार्ता में इधर मोहन भागवत मुंह में सम्मान, बगल में मनु की दुकान मार्का इस नयी भागवत का पहला पद उच्चार रहे थे, कुछ चतुर और कुछ भोले नागरिक इसमें बहुत कुछ बदलाव पढ़ रहे थे। ठीक उसके 5 दिन बाद 11 सितम्बर को तमिलनाडु विश्व हिन्दू परिषद के नेता आर बी वी एस मणियन दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ कर रहे थे। चेन्नै के भारतीय विद्या भवन में एक कथित आध्यात्मिक कार्यक्रम में डॉ अम्बेडकर को गरिया रहे थे। तामिलनाडु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मगर बाकी प्रदेशों की – खासकर भाजपा शासित प्रदेशों की – सरकारें खुलेआम जाति आधारित ऊँच नीच को श्रेष्ठ और कथित निम्न जातियों को निकृष्ट बताने वाले बाबाओं, बाबियों और कथावाचकों को गिरफ्तार करने की बजाय सरकारी खर्च पर उनके प्रवचन करवा रही है। कलेक्टर से लेकर गाँव के चौकीदार, अध्यापक से लेकर आंगनबाडी कर्मियों तक को उनके लिए भीड़ जुटाने के काम में लगा रही है।

संघ के चाल, चरित्र, चेहरे की इसी विशेषता के चलते भागवत साहब के कहे को उसके शाब्दिक अर्थ में नहीं लिया जा सकता। इसलिए भी नहीं लिया जा सकता, क्योंकि आर एस एस भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो जिन विचारों में विश्वास रखता है उसका आधार ही वर्णाश्रम, ऊंची जाति, नीची जाति और उसके आधार पर सामजिक हैसियत का निर्धारण है। जिसका राजनीतिक-सामाजिक ध्येय ग्रन्थ, जिसे सावरकर पांचवा वेद बताते थे, मनुस्मृति है, जो कुछ के अधिकारों के साथ बाकियों की वंचना के सख्त प्रावधान करता है। क्या भागवत यह कहना चाहते हैं कि अब आर एस एस वर्णाश्रम, जाति-श्रेणीक्रम में यकीन नहीं करता? क्या वे यह कहेंगे कि अब उन्होंने उस मनुस्मृति को पूरी तरह से त्याग दिया है, जिसे वे भारत के संविधान की जगह स्थापित करना चाहते थे/हैं? क्या वे यह एलान करेंगे कि “वर्ण व्यवस्था हमारी राष्ट्रीयता की लगभग मुख्य पहचान बन गयी है।” और “जिस देश में चातुर्वर्ण नहीं है, वह म्लेच्छ देश है। आर्यावर्त नहीं है।” कहने वाले तथा “ब्राह्मणों के शासन को हिन्दू राष्ट्र का आदर्श” बताने वाले सावरकर गलत थे? पिछले 2000 सालों में “साथी मनुष्यों को जानवरों जैसी जिन्दगी” दिए जाने की बात कहते समय वे यह भी कहेंगे कि “जातियां प्राचीन काल में भी थीं और वे हमारे गौरवशाली राष्ट्रीय जीवन के हजारों सालों तक बनी रहीं। परन्तु कहीं भी, एक भी ऐसा उदाहरण नहीं है कि उनके कारण समाज की उन्नति में कोई बाधा आई हो या उनने सामाजिक एकता को तोड़ा हो। बल्कि उनने सामाजिक एकजुटता को मजबूती दी” का दावा करने वाले संघ के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गलत और झूठ बोल रहे थे? वे ऐसा कुछ भी नही करने जा रहे हैं।

इस और ऐसी ही दीगर कलाबाजियों का एकमात्र मकसद 2024 के चुनाव हैं। पूरे गिरोह में घबराहट है — इतनी ज्यादा घबराहट कि विपक्षी दलों के समावेश का पुकारने वाला नाम इंडिया हो जाने के बाद वे भारत दैट इज इंडिया में से इंडिया को ही हटाने पर आमादा-ए -फसाद हुए पड़े हैं। उन्हें याद है कि 2015 में इन्ही भागवत के आरक्षण की समीक्षा वाले बयान पर बिहार की जनता ने इनकी किस तरह मिट्टीपलीद कर के रख दी थी। वाम और धर्मनिरपेक्ष दलों और सामाजिक समूहों द्वारा हिदुत्व का असली स्वरुप बेपर्दा करने के बाद उसकी जगह सनातन लाते ही जिस तरह की बहस शुरू हुई, उससे एक बार अँधेरे कोने में पहुँच जाने का निहितार्थ बहुत जल्दी इनकी समझ में आ गया है।

भागवत साहब की इस नई भागवत का उद्देश्य इस सब से हुए नुकसान को पाटना है, ताकि गोदी मीडिया की तमाम कोशिशों के बावजूद सर चढ़कर बोल रही चौतरफा विफलताओं की पर्देदारी की जा सके। कहने की आवश्यकता नहीं कि यह कागज की नाव जनता में उठ रहे आक्रोश के तूफ़ान और गुस्से की बाढ़ में टिकने वाली नहीं हैं। भारत दैट इज इंडिया के लोग वक्तव्यों की कंठी माला पहनाकर भेड़िये के शाकाहारी होने के झांसे और मुगालते में आने वाले नहीं है।

बादल सरोज
[ लेखक ‘ लोक जतन ‘ के संपादक हैं ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के AICC प्रभारी, खड़गे ने जारी किए नए आदेश
breaking Chhattisgarh

कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के AICC प्रभारी, खड़गे ने जारी किए नए आदेश

मानसून सत्र से पहले जिला प्रशासन अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी सख्ती
breaking Chhattisgarh

मानसून सत्र से पहले जिला प्रशासन अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी सख्ती

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द शुरू होगी महतारी वंदन योजना के नए आवेदन की प्रक्रिया

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया
breaking National

Amazon CEO पीएम मोदी से मिले, भारत में 4.1 लाख करोड़ निवेश करने का ऐलान किया

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी
breaking Chhattisgarh

IPS बद्रीनारायण मीणा बनाए गए बस्तर रेंज के आईजी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 25 तक पहाड़े रटवाने, बारहखड़ी कंठस्थ करने और हिंदी अंग्रेजी की धारावाहिक रीडिंग के लिए चलेगा विशेष अभियान

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी: CM साय ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कुत्तों की नसबंदी अभियान पर गंभीर सवाल, ऑपरेशन के बाद मौतें और अनियमितताओं के आरोप

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’
breaking Chhattisgarh

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी
breaking Chhattisgarh

एक जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह, ग्राम सभाओं में दे रहे योजना की जानकारी

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई
breaking Chhattisgarh

दुर्ग में भीम का मैंगो आईस कैंडी पर प्रतिबंध, असुरक्षित पाए जाने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अल-नीनो संकट, 49 लाख हेक्टेयर मे होनी है बुआई अब तक महज दो प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में हीरे की पुष्टि, महासमुंद में मिले 5 हीरे, मुख्यमंत्री साय ने खुशी जताते हुए कह दी यह बड़ी बात

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले
breaking Chhattisgarh

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ और CBG नीति को मंजूरी, पढ़िए सभी फैसले

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम
breaking Chhattisgarh

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में 1076 सीएम हेल्पलाइन साबित हो रहा बड़ा कदम

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
breaking Chhattisgarh

सहारा निवेशकों को रिफंड पोर्टल के माध्यम से मिलेगी राशि : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 मर्डर का खुलासा, मजाक और छोटी-छोटी शिकायतों से नाराज होकर बना साइको किलर

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा
breaking National

PM मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी युद्धपोत, अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक और मजबूत हुई भारत की समुद्री सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से प्रदेश में पहुंचा बारिश का मौसम, रायपुर में हो रही झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब OTP से नहीं मिलेगा राशन, सिर्फ बायोमेट्रिक से मिलेगा राशन, नियम तोड़ने पर होगी FIR

कविता

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’
poetry

साहित्यिक पटल : सुरभि ताम्रकर ‘शावि’

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

साहित्यिक ‘आरंभ’ : सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष दोहावली : ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

गीत – डॉ. दीक्षा चौबे

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’
poetry

इस माह की नवाकुंर कवयित्री – सुरभि ताम्रकार ‘शावि’

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर
poetry

इस माह के बाल साहित्यकार : कमलेश चंद्राकर

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा
poetry

साहित्यनामा – अमृता मिश्रा

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : शुभेंदु बागची ‘मुन्तज़िर’

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’
poetry

कवि और कविता : हरिप्रकाश गुप्ता ‘सरल’

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

इस माह के कवि : प्रकाशचंद्र मण्डल

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर
poetry

कवि और कविता : दशरथ सिंह भुवाल सोनपांडर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर
poetry

कवि और कविता : कमलेश चंद्राकर

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर
poetry

कविता श्रृंखला आरंभ : डॉ. शिरोमणि माथुर

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कविता श्रृंखला ‘आरंभ’ में : दीप्ति श्रीवास्तव

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

कृति आरंभ : कविता आसपास- दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

स्तम्भ ‘आरंभ’ : इस माह की कवयित्री- दीप्ति श्रीवास्तव

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर
poetry

कविता आसपास स्तम्भ ‘आरंभ’ – संजय एम तरानेकर

कहानी

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन