- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : भिलाई जिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू का कांग्रेस से इस्तीफा : इस्तीफे में झलका तुलसी साहू का दर्द : अब आगे क्या ❓
भिलाई : भिलाई जिला कांग्रेस की प्रथम अध्यक्ष तुलसी साहू का कांग्रेस से इस्तीफा : इस्तीफे में झलका तुलसी साहू का दर्द : अब आगे क्या ❓
▪️
मुख्यमंत्री के गृह जिले में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका…
▪️
इसके पूर्व भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर गए…
▪️
32 वर्षों से कांग्रेस में विभिन्न पदों में रहकर काम किया…
▪️
इस्तीफा का कारण वैशाली नगर विधानसभा में टिकट न मिलना और उपेक्षा का शिकार होना बताया तुलसी साहू ने…
▪️
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र में क्या लिखा, इस्तीफे का पत्र का अवलोकन करें…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : दुर्ग और भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
तुलसी साहू के इस्तीफे से ‘ वैशाली नगर ‘ चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान की संभावना बड़ गई है. कुछ दिनों पहले कांग्रेस के राजेंद्र अरोरा ने भी इस्तीफा दे दिया था, वे भी वैशाली नगर विधानसभा के प्रभावशाली नेता रहे, उनके भाजपा में जाने के बाद वैशाली नगर भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन को फायदा मिलने की संभावना बढ़ गई है.
अब तुलसी साहू कहाँ जायेगी, ये भी एक सवाल है? वैशाली नगर विधानसभा चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ गया है ❓

🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)