- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय हिंदू महासभा’ का छत्तीसगढ़ राज्य का अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र को बनाया गया
‘अखिल भारतीय हिंदू महासभा’ का छत्तीसगढ़ राज्य का अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र को बनाया गया

▪️ संजय कुमार मिश्र
छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज : अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र को बनाया गया है। यह नियुक्ति हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री देवेंद्र पांडेय की अनुसंशा पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राकेश तिवारी ने की है।
बता दें कि, अखिल भारत हिन्दू महासभा भारतीय हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन है। जिसकी स्थापना मदन मोहन मालवीय जी ने १९१५ में किया था। संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार इसके उपसभापति रहे और विनायक दामोदर सावरकर इसके अध्यक्ष रह चुके हैं। यह कहा जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के निर्माण में हिन्दू महासभा का बड़ा हाथ रहा है। क्योंकि संघ के हेडगेवार जी के राजनीतिक गुरु बालकृष्ण शिवराम मुंजे १९२७-२८ में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे हैं।
संजय मिश्रा छत्तीसगढ़ में सामाजिक संगठन जनसुनवाई फाउंडेशन के राज्य समन्वयक हैं। उन्होंने समाजिक कार्यों के द्वारा गांव गांव में संगठन बनाया है। उसका फायदा भी हिन्दू महासभा के संगठन विस्तार में मिलेगा।
संजय कुमार मिश्र ने नियुक्ति को लेकर कहा कि-
हिन्दू महासभा ने जो दायित्व हमें सौंपा है,उस दायित्व निर्वहन में पूरी निष्ठा व ऊर्जा से कार्य करूंगा। संजय ने कहा कि यह इकलौता ऐसा संगठन है जो कि भगवा ध्वज को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मानता है। देश के सभी हिन्दूओं की आवाज और स्वाभिमान है हिन्दू महासभा। अयोध्या में राम जन्मभूमि का मामला हो या फिर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि का । हिन्दू महासभा ही पैरोकार है। हिन्दू महासभा के नेतृत्व में ही भारत सबल,संपन्न,सचेत,अखिल व अखंड बनेगा।
हिंदुत्व की असली लड़ाई तो हिन्दू महासभा ही लड़ते आया है,इसका इतिहास रहा है और धरातल भी।
संजय मिश्र ने बताया कि-
राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय और संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने जो विश्वास हमारे प्रति जताया है,वह हर स्तर पर संगठनात्मक विस्तार में कामयाब रहेगा,जल्द ही राज्य व जिलों की इकाइयां और सुढृढ़ की जायेगीं और हिन्दू महासभा के जो सदस्य व कार्यकर्ता गाँव गाँव में हैं उन्हें और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।
संजय मिश्र की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रमुख हैं-
जेपी तिवारी, अरुण पांडेय, शेष नारायण शुक्ला, वासुदेव त्रिपाठी, बृजमोहन उपाध्याय, स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सतीश त्रिपाठी, अंकित द्विवेदी, अमर सिंह, अर्चना सोलंकी, मधुर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सीमा पांडेय, मनीष कुर्रे, मयंक राजपूत, राकेश पाण्डेय, सतीश मिश्र, आनंद पाण्डेय, एमएम पाण्डेय और ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ ग्रुप के एडिटर-इन- चीफ प्रदीप भट्टाचार्य.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)