- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन दुर्ग संभाग : उत्तम भंडारी दुर्ग संभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए गए
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन दुर्ग संभाग : उत्तम भंडारी दुर्ग संभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए गए

छत्तीसगढ़ आसपास [दुर्ग]
दुर्ग [26 जून, 2025] छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के दुर्ग संभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उत्तम भंडारी को मनोनीत किए जाने पर समस्त सराफा समुदाय एवं सहयोगियों द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
उत्तम भैया के विनम्र निवेदन पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साग्रह निमंत्रण स्वीकार करते हुए स्वागत समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन को गौरवान्वित किया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण:
कमल सोनी (अध्यक्ष), प्रकाश गोलछा (महामंत्री), हर्षवर्धन भोरावत (कोषाध्यक्ष), प्रदीप घोरपड़े (चेयरपर्सन), संजय कानूंगा (कार्यवाहक अध्यक्ष) — छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन।
विशेष सहयोगी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति:
जय बोथरा, सम्भव जैन, सुमित बराड़िया, अमित बोथरा, राहुल रायसोनी, यश जैन, वर्धमान पारख, सूरज पारख, ऋषभ जैन, नवीन भंडारी, गौतम जैन, ऋषभ देशलहरा, आकाश पारख, सिद्धार्थ पारख, सुरेश श्रीश्रीमाल, प्रणेश संचेती, अनिल सुराना, सचिन श्रीश्रीमाल, आलोक नारंग, कैलाश बरमेचा, हाजी ताहिर खांन रिखभ भंडारी अभिनव गोलेछा उमंग भंशाली
इस सम्मानजनक मनोनयन के माध्यम से उत्तम भंडारी निश्चित ही दुर्ग संभाग के सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे एवं संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)