- Home
- Chhattisgarh
- कीर्तिशेष स्व.श्री राम मोहनन स्मृति सम्मान-2025 : इस वर्ष यह सम्मान राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रख्यात लोकगायिका तेजस्वनी श्रीमती रजनी रजक, नारी शक्ति की पर्याय समाजसेवी श्रीमती बी. पोलम्मा, कैरियर मार्गदर्शन डॉ. मिट्ठू और कर्मठ नारीशक्ति कवयित्री श्रीमती ए. विजयलक्ष्मी को प्रदान किया गया
कीर्तिशेष स्व.श्री राम मोहनन स्मृति सम्मान-2025 : इस वर्ष यह सम्मान राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रख्यात लोकगायिका तेजस्वनी श्रीमती रजनी रजक, नारी शक्ति की पर्याय समाजसेवी श्रीमती बी. पोलम्मा, कैरियर मार्गदर्शन डॉ. मिट्ठू और कर्मठ नारीशक्ति कवयित्री श्रीमती ए. विजयलक्ष्मी को प्रदान किया गया

👉 • लोक गायिका रजनी रजक को ‘कीर्तिशेष स्व. श्री राम मोहनन स्मृति सम्मान-2025’ से सम्मानित करते हुए [बाएँ से] डॉ. दीपक शर्मा, विजय बघेल, रजनी रजक, प्रो. डी एन शर्मा और शानू मोहनन
• छत्तीसगढ़ आसपास
[ प्रस्तुति व रिपोर्ट, प्रदीप भट्टाचार्य ]
‘कीर्तिशेष श्री राम मोहनन स्मृति सम्मान-2025’ : इस वर्ष राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित प्रख्यात लोक गायिका रजनी रजक को प्रदान किया गया. इसके अलावा नारीशक्ति की पर्याय समाजसेवी बी. पोलम्मा, कैरियर मार्गदर्शक सुश्री मिट्ठू और कर्मठ मातृशक्ति व कवयित्री ए.विजय लक्ष्मी को भी सम्मानित किया गया.
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि थे, दुर्ग सांसद विजय बघेल. अन्य विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे- प्रो. डी एन शर्मा, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक शर्मा और संस्था की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका, समाजसेवी शानू मोहनन.

👉 • छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत गाया कु. नियति शुक्ला ने…
समारोह के पूर्व अतिथियों द्वारा स्व. राम मोहनन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया. स्व. राम मोहनन की धर्मपत्नी श्रीमती शानू मोहनन ने स्वागत व्यक्तव्य के साथ-साथ स्व. राम मोहनन के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके नाम को जीवंत रखने के लिए ‘कीर्तिशेष स्व. राम मोहनन स्मृति सम्मान’ प्रारंभ करने की विस्तृत जानकारी जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में कही कि-
40-50 साल पहले जब लोगों को ब्लड डोनेट और आई डोनेट का ज्ञान नहीं था. उस कालखंड में 63 बॉटल रक्तदान श्री रामजी ने दिया. वे भिलाई इस्पात संयंत्र के टीपीएल वर्कशॉप में कार्यरत रहते हुए एक दिन भी छुट्टी ना लेने का कीर्तिमान रचा. उन्होंने अपना पूरा जीवन श्रमिकों के उत्थान के लिए समर्पित किया. रवि आर्या के नेतृत्व में यूनियन में सचिव पद पर रहते हुए बीएसपी के वर्कर्स के लिए अनेकों सुधारवादी काम को अंजाम दिए. केरल के लिए सीधी ट्रेन चालू करने हेतु श्रमिक नेता शंकर गुहानियोगी और केरला समाज के साथ मिलकर आंदोलन किए. अल्पायु अवस्था में बीमार पड़े और उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा मरणोंपरांत अपना शरीर शंकरा मेडिकल कॉलेज को दान दे दिया. उनकी याद को जीवंत रखने के लिए यह सम्मान समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता रहेगा. आप सबकी इस भव्य उपस्थिति से मुझे हौसलाअफजाई मिला. आप सबका दिल से स्वागत है.
विजय बघेल और प्रो. डीएन शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में स्व. राम मोहनन के साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए बोले कि – “समाज में अनेक लोग पूर्वजों को एक समय के बाद भूल जाते हैं, ऐसे समय उनकी याद को जिंदा रखना, बड़ी बात है. आज उनकी याद में समाज के जिन 4 अलग-अलग क्षेत्रों की विशिष्ट महिलाएं सम्मानित हो रही हैं, उन्हें बधाई और ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउद्देशीय संस्था’ द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह ‘कीर्तिशेष स्व. राम मोहनन स्मृति सम्मान’ को निरंतरता बनाए रहे, इसकी शुभकामनाएं.
सम्मान पत्रों का वाचन रंगकर्मी अनीता उपाध्याय, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, सागरिका पाडी और ममता गोस्वामी ने किया.
इस अवसर पर उपस्थित थे-

रजनी विजय बघेल, स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला, केरल समाजम के अध्यक्ष वी के मोहम्मद, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, ‘कला परंपरा’ के संपादक डॉ. डी पी देशमुख, ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य, साहित्यकार त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’, विजय वर्तमान,दीप्ति श्रीवास्तव, रंगकर्मी अनीता उपाध्याय, विभाष उपाध्याय, उर्मिला उपाध्याय, प्रशांत कांनसकर, आर एन सनगुरिया, रत्ना नारमदेव, प्रीति अजय बेहरा, मीनू बिष्ट, विवेक प्रकाश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, अविनाश कौर, अमिता गुहा, सुमीता सरकार, राजेंद्र साहू, सी पद्मा, नयनिका गांगुली, मधु ना यर, आकांक्षा शर्मा, सोमेश त्रिवेदी, मनोरमा शर्मा, अब्राहिम सर और संस्था के अनेक सदस्य एवं प्रबुध्धजन.
समारोह का कुशल संचालन डॉ. शीतल चंद्र शर्मा और आभार व्यक्त श्रीमती शानू मोहनन ने किया.
▪️
समारोह की कुछ प्रमुख सचित्र झलकियाँ-

👉 • रजनी रजक को सम्मानित करते हुए अतिथि

👉 • बी. पोलम्मा को सम्मानित करते हुए अतिथि

👉 • सुश्री मिट्ठू को सम्मानित करते हुए अतिथि

👉 • ए. विजय लक्ष्मी को सम्मानित करते हुए अतिथि

👉 • डॉ. दीपक शर्मा और श्रीमती शर्मा को सम्मानित करते हुए सांसद विजय बघेल एवं संस्था के सदस्य

👉 • समारोह का कुशल संचालन किया डॉ. शीतल चंद्र शर्मा

👉 • आयोजक शानू मोहनन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया सम्मानित नारीशक्ति
👉 • छत्तीसगढ़ राजकीय गीत गा रही हैं कु. नियति शुक्ला…
👉 • ए. विजय लक्ष्मी को सम्मान प्रदान करते हुए…
[ • रिपोर्ट, प्रदीप भट्टाचार्य ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)