- Home
- Chhattisgarh
- साहू मित्र सभा [साहित्य प्रकोष्ठ] : साहित्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वृक्षारोपण, पुस्तक विमोचन, जन्मदिन उत्सव व काव्य गोष्ठी : 24 जुलाई, 2025 को ‘साहू मित्र सभागार’ में
साहू मित्र सभा [साहित्य प्रकोष्ठ] : साहित्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वृक्षारोपण, पुस्तक विमोचन, जन्मदिन उत्सव व काव्य गोष्ठी : 24 जुलाई, 2025 को ‘साहू मित्र सभागार’ में

• छत्तीसगढ़ आसपास
• 22 जुलाई, 2025
भिलाई : ‘साहू मित्र सभा’ सुपेला भिलाई के सभागार में दिनांक 24 जुलाई को अपराह्न 03 बजे से साहित्य प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन, वृक्षारोपण और काव्य गोष्ठी आयोजित की जा रही है।
इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डा दीनदयाल साहू की कृति छत्तीसगढ़ी व्यंग्य संग्रह कलंकपुर के कलंक का विमोचन किया जाएगा। डॉ दीनदयाल साहू की छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में विभिन्न विधाओं में 18 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद साव राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यंग्यकार रहेंगे। अध्यक्षता साहू मित्र सभा भिलाई के अध्यक्ष खेद राम साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ वेदवती मंडावी प्रांतीय अध्यक्ष प्रगति महिला गोंडवाना समाज, डॉ डी पी देशमुख संपादक कला परम्परा भिलाई, डा ऋचा ठाकुर प्राचार्य शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय दुर्ग और मणि मेखला शुक्ला प्राध्यापक राजनीति विज्ञान कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई होंगे।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमे अंचल के कवियों द्वारा सावन और हरेली पर्व पर काव्य पाठ की जाएगी।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यिक प्रेमी जन, अंचल के साहित्यकार तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे.
कार्यक्रम का संचालन जागृति सार्वा और आभार व्यक्त लालजी साहू करेंगे.
🙏
आप सादर आमंत्रित हैं
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)