- Home
- Chhattisgarh
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग की बैठक में निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण के रेनोवेशन, भवन में एयरकंडीशन होगा और समाज की पत्रिका ‘ब्रह्मप्रकाश’-2026 का विमोचन अप्रेल में किया जाएगा एवं गणतंत्र दिवस [26 जनवरी] को समाज के भवन में राष्ट्रीय ध्वज प्रात: फहराया जाएगा
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग की बैठक में निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण के रेनोवेशन, भवन में एयरकंडीशन होगा और समाज की पत्रिका ‘ब्रह्मप्रकाश’-2026 का विमोचन अप्रेल में किया जाएगा एवं गणतंत्र दिवस [26 जनवरी] को समाज के भवन में राष्ट्रीय ध्वज प्रात: फहराया जाएगा

👉 • ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र ने की
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
विगत दिनों ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के कार्यकारिणी की बैठक समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. संचालन समाज के महासचिव रामलखन मिश्र ने किया.

रामलखन मिश्र ने कहा कि-
समाज की गतिविधियों की जानकारी दी. समाज के भवन निर्माण के रेनोवेशन और भवन में एयरकंडीशन लगाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस कार्य के लिए जिनका सहयोग प्राप्त हुआ या प्राप्त होगा, ऐसे दानदाताओं को समाज की तरफ से स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया.
प्रभुनाथ मिश्र ने कहा कि-
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की पत्रिका ‘ब्रह्मप्रकाश-2026’ का प्रकाशन किया जाएगा. पत्रिका का विमोचन अप्रैल में होगा. ‘ब्रह्मप्रकाश’ में समाज के योग्य युवक-युवतियों का विवरण दिया जाएगा. पत्रिका समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी. पूर्व में प्रकाशित ‘ब्रह्मप्रकाश’ से कई परिवार जुड़े, एक हुए और वैवाहिक बंधन में बंधे. पत्रिका एवं भवन के लिए दान/विज्ञापन महासचिव रामलखन मिश्र या कार्यालय मंत्री दिनेश मिश्र को दे सकते हैं. समाज की सदस्यता को बढ़ाने पर भी विचार किया गया. नए सदस्य बनें, अपील भी की गई.
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का भी निर्णय लिया गया.
बैठक के अंत में बांग्लादेश में लगातार हिंदूओं की हत्या पर भी चिंता व्यक्त की गई. समाज ने इसकी घोर निंदा की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और गृहमंत्री अमित शाह इसे संज्ञान में लें. मृत हिंदूओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया.
बैठक में उपस्थित हुए-
प्रभुनाथ मिश्र, रामलखन मिश्र, सुभाषचंद्र तिवारी, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, विष्णु पाठक, रामविलास मिश्रा, संजय पाण्डे, चंद्रशेखर पांडे, कैलाश पाठक, नर्मदा प्रसाद मिश्र, आरके पांडे, मनीष पांडे, प्रदीप पाण्डे, शंकरचरण पांडे, सुनील मिश्र और वीएन पांडे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)