- Home
- Chhattisgarh
- आज 10 मार्च, 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में पूर्व महिला पार्षद हेमा जग्गी शर्मा को ज्येष्ठ नागरिक संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा और ‘महिलाओं की सामाजिक स्थिति-कल और आज’ पर परिचर्चा होगी
आज 10 मार्च, 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में पूर्व महिला पार्षद हेमा जग्गी शर्मा को ज्येष्ठ नागरिक संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा और ‘महिलाओं की सामाजिक स्थिति-कल और आज’ पर परिचर्चा होगी

• छत्तीसगढ़ आसपास
• दुर्ग
ज्येष्ठ नागरिक संघ पद्मनाभपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 10 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से आशीर्वाद भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें संघ कै महिला,पुरुष भाग ले सकेंगे।
परिचर्चा का विषय
1-महिलाओं की सामाजिक स्थिति,- कल और आज*।
2. देश के आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान।
3. सांस्कृतिक संरक्षण में महिलाओं का योगदान।
4. महिलाओं का संघर्ष और विकास।
इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती सरला शर्मा,श्रीमती पुष्पलता बंसल एवं श्री प्रकाश भारतीय, बलदाऊ राम साहू आमंत्रित हैं। उत्कृष्ट वक्तव्य देने वाले प्रतिभागियों का संघ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पद्मनाभपुर दुर्ग की वार्ड 45 की पूर्व महिला पार्षद श्रीमती हेमा जग्गी शर्मा का भी सम्मान किया जाएगा।
ये जानकारी ‘ज्येष्ठ नागरिक संघ’ के अध्यक्ष सीएस पांडेय ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)