- Home
- Chhattisgarh
- सम्मान समारोह एवं काव्य पाठ : 12 अप्रैल [रविवार] को अपराह्न 2.00 बजे बैकुंठधाम हनुमान मंदिर प्रांगण
सम्मान समारोह एवं काव्य पाठ : 12 अप्रैल [रविवार] को अपराह्न 2.00 बजे बैकुंठधाम हनुमान मंदिर प्रांगण
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
12 अप्रैल, 2026 को मंदिर प्रांगण में अपराह्न 2.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक काव्य गोष्ठी रखी गई है.
‘बैकुंठधाम डेम हनुमान मंदिर समिति’ मरोदा-नेवई भिलाई के सहयोग से आयोजित आयोजनकर्ता-संयोजक एवं राष्ट्रधर्म की कवयित्री माला सिंह और आयोजन सहयोगी शायर कवि नवेद रज़ा दुर्गवी ने कहा कि-
जो भी रचनाकार इस काव्य गोष्ठी में शामिल होकर रचना पाठ करना चाहते हैं, वे जिस विधा में सृजनशील हैं एक कविता का पाठ कर सकते हैं. काव्य पाठ करने के इच्छुक कवि/कवयित्री आयोजन तिथि के पूर्व अपना नाम माला सिंह अथवा नवेद रज़ा दुर्गवी के व्हाट्सएप नंबर [7987604457/9907121451] पर सहमति प्रदान करें.
इस काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि समाजसेवी-लेखक कैलाश जैन बरमेचा होंगे और अध्यक्षता करेंगे प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष एवं संपादक-कवि प्रदीप भट्टाचार्य. विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू जैन बरमेचा उपस्थित रहेंगी.
मंच संचालन संयुक्त रूप से माला सिंह और नवेद रज़ा दुर्गवी करेंगे.
सादर आमंत्रित हैं सभी कलमकार.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)