- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात मजदूर संघ [BMS] और भिलाई इस्पात संयंत्र [BSP] यूनियन एवं प्रबंधन के बीच बैठक : टाउनशिप समस्याओं के निराकरण हेतु मांग
भिलाई इस्पात मजदूर संघ [BMS] और भिलाई इस्पात संयंत्र [BSP] यूनियन एवं प्रबंधन के बीच बैठक : टाउनशिप समस्याओं के निराकरण हेतु मांग

👉 • बैठक में BMS के महामंत्री- चन्ना केशवलू के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सन्नी ईप्पन, जगजीत सिंह, सुधीर गड़ेवाल, मृगेंद्र कुमार, संयुक्त महामंत्री- प्रदीप कुमार पाल, अनिल कुमार गजभिये, जोगेंद्र कुमार, भूपेंद्र बंजारे, सचिव- गंगा राम चौबे, अखिलेश उपाध्याय, संतोष सिंह और कोषाध्यक्ष- रवि चौधरी उपस्थित रहे.
👉 • BSP प्रबंधन की तरफ से अतुल नौटियाल, केके यादव, विष्णु पाठक, एमके साहू और नवीन कुमार जैन उपस्थित रहे.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [27 अप्रैल, 2026] : भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई.

बैठक में टाउनशिप नगर सेवाएं विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे एवं अनियमिताओं पर अधिकारियों से विचार-विमर्श हुआ.
‘भिलाई इस्पात मजदूर संघ’ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में विभिन्न मांग रखी और शीघ्र निराकरण हेतु विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा-
1. आवास आवंटन: नियमित बीएसपी कर्मचारियों के लिए रिक्त आवासों (Vacation Quarters) के आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए एवं सरलीकरण किया जाए।
2. विद्युत सुधार: टाउनशिप के पुराने आवासों में बिजली की वायरिंग और स्विच बोर्ड खराब हो चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें बदला जाना आवश्यक है।
3. खटालों का निष्कासन: आवासीय क्षेत्रों से गाय-भैंसों के अवैध खटाल हटाए जाएं। सड़कों पर आवारा पशुओं ,कुत्ते एवं सुअरो के कारण आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
4. यातायात व्यवस्था: फॉरेस्ट एवेन्यू रोड और गैरेज रोड पर बढ़ते दबाव को देखते हुए इन्हें ‘वन-वे’ घोषित किया जाए।
5. छतों का रखरखाव: आगामी मानसून को देखते हुए सभी बीएसपी आवासों की छतों पर ‘टारपेलटिंग का कार्य समय से पूर्व पूर्ण किया जाए।
6. अवैध कब्जा: टाउनशिप में अवैध रूप से कब्जा किए गए मकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि असामाजिक गतिविधियों और अपराध पर लगाम लग सके।
7. बाजार क्षेत्र: मार्केट एरिया में अवैध ठेलों और अतिक्रमण के कारण सड़कें जाम रहती हैं। सुचारू आवागमन के लिए इन्हें व्यवस्थित किया जाए।कई सेक्टर के मार्केट में कबाड़ी की दुकान संचालन किया जा रहा है जिससे गंदगी और बदबू का आलम बना हुआ है जिससे व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं ।
8. पेयजल आपूर्ति: भीषण गर्मी को देखते हुए टाउनशिप में दिन में दो बार पेयजल आपूर्ति (Water Supply) सुनिश्चित की जाए।
9 . मकानों का सब्जेक्टूव्शन शुरू किया जाए ।
10 . मकानों के बेकलेन की सफ़ाई की जाए एवं सभी नालों की सफ़ाई की जाए ।
11. मकानों के पीछे गटर का ढक्कन लगाया जाए यौन झाड़ी कटवाया जाए ।
12. मकान के पीछे गटर लाइन एवं पिनें का पाइपलाइन एक हाथ होने के कारण गंदा पानी घरों में आ रहा है इसमें सुधार किया जाए एवं पाइप लाइन को बदला जाए ।
13 .कई स्कूलों एवं सामाजिक भवनों द्वारा मैदान में अवैध रूप से क़ब्ज़ा कर लिया गया है इन कब्जों को तत्काल हटाया जाए ।
14. सेक्टर 4 में पीने के पानी के समय में परिवर्तन कर सभी जगहों पर एक साथ एक समय पर पानी पहुँचाने का कार्य करे ताकि जनरल शिफ़्ट वालों को कोई परेशानी न हो ।
15. सेक्टर 6 ई ( मछली )मार्केट से एम जी एम तक सड़क पर अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में बाधित हो रहा है ।तत्काल अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग यूनियन करता है ।।
16. टाउनशिप के सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट जहाँ लाइट नहीं जल रहा है वहाँ लाईट लगाने एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए ।
चन्ना केशवलू ने कहा कि इन समस्याओं का संज्ञान में लें और जल्द से जल्द निराकरण का पहल करें.
अन्यथा यूनियन कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन एवं आंदोलन के बाध्य होगा.

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)