- Home
- Chhattisgarh
- महतारी वंदन योजना, जल्द शुरू होगा नए हितग्राहियों का पंजीयन
महतारी वंदन योजना, जल्द शुरू होगा नए हितग्राहियों का पंजीयन
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की लाखों विवाहित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के पंजीयन का पोर्टल दोबारा खोलने जा रही है। जल्द ही योजना का आधिकारिक पोर्टल फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य की वे सभी पात्र विवाहित महिलाएं, जो पहले चरण में आवेदन करने से छूट गई थीं, उन्हें हर महीने 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त करने का सीधा अवसर मिलेगा।
विभागीय अधिकारियों और सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए पंजीयन चरण का फोकस मुख्य रूप से राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों पर रहेगा। सरकार की योजना है कि नए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बस्तर संभाग के आदिवासी और पिछड़े इलाकों से की जाए। बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की कमी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं पहले चरण में अपना आवेदन जमा नहीं कर सकी थीं। प्रशासन का लक्ष्य है कि विशेष शिविर लगाकर सबसे पहले बस्तर की महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाया जाए।
किस उम्र के महिलाऐं है पात्र ?
विष्णुदेव साय सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल महतारी वंदन योजना का शुभारंभ राज्य की महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा और स्वाभिमान देने के उद्देश्य से किया गया था। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और अनाथ महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये यानी सालाना 12,000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाती है। योजना के पहले चरण में लाखों महिलाओं का पंजीयन हुआ था, लेकिन कई जिलों से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों द्वारा लगातार नया पोर्टल खोलने की मांग की जा रही थी।
महिलाओं के लिए राहत भरी खबर
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन का फैसला लाखों वंचित महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। आगामी दो सप्ताह में विभाग द्वारा पंजीयन की आधिकारिक तिथियों और दिशानिर्देशों की घोषणा कर दी जाएगी। यदि आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड तैयार रखें, ताकि पोर्टल खुलते ही आप आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकें।
महतारी वंदन योजना आवेदन के लिए क्या है जरूरी दस्तावेज
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण (डीबीटी सक्रिय), राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो।
पात्रता मापदंड: आवेदक महिला का छत्तीसगढ़ का निवासी होना और न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। इतिहास
आवेदन की प्रक्रिया: पोर्टल शुरू होने के बाद आंगनवाड़ी केंद्रों, चॉइस सेंटरों या आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)