- Home
- Chhattisgarh
- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विशेष सहयोग से रंगतरंग-2026 : 18वां गीतांश उत्सव : भिलाई में सजेगा देशभर की कला प्रतिभाओं का रंगमंच : रंगतरंग-2026 का 26 अगस्त से आग़ाज़ : नई प्रतिभाओं के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विशेष सहयोग से रंगतरंग-2026 : 18वां गीतांश उत्सव : भिलाई में सजेगा देशभर की कला प्रतिभाओं का रंगमंच : रंगतरंग-2026 का 26 अगस्त से आग़ाज़ : नई प्रतिभाओं के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [25 अगस्त, 2026] : देशभर की कला प्रतिभाओं को मंच देने वाला पांच दिवसीय अखिल भारतीय कला महोत्सव ‘रंग-तरंग-2026 (फंड रेजिंग)’ 26 से 30 अगस्त तक सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन 26 अगस्त को सुबह 9 बजे होगा।
रविन्द्र निकेतन, कालीबाड़ी, हुडको एवं गीता आर्ट्स, एक्ट एंड नृत्य एसोसिएशन (GANA) के संयुक्त तत्वावधान तथा कला-साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ (कवच) की परिकल्पना से आयोजित इस महोत्सव में नाट्य, नृत्य, संगीत, ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह होंगे।
नई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 26 से 29 अगस्त तक सुबह 8.30 बजे से ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 12 नाट्य दलों के शामिल होने की संभावना है। ‘कलावती सामंत स्मृति गायन प्रतियोगिता’, ‘स्मृति नमन’ भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थापना काल के दिवंगत प्रतिष्ठाता कलाकारों एवं साहित्यकारों का नमन – स्मरण तथा 27 अगस्त को स्व. मुकेश जी की 50वीं पुण्यतिथि पर विशेष गीत-संगीत कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे।
‘रंग-तरंग-2026’ को जरूरतमंद कलाकारों एवं साहित्यकारों के सहयोग के लिए फंड रेजिंग अभियान से भी जोड़ा गया है। आयोजन प्रमुख श्री बबलू बिश्वास ने कला-प्रेमियों और सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
आयोजन की अंतिम तैयारियों की समीक्षा कला-साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शक्तिपद चक्रवर्ती, कार्यकारी अध्यक्ष श्री मणिमय मुखर्जी, प्रवक्ता एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री शांतनु दासगुप्ता सहित आयोजन टीम ने की।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)