- Home
- Chhattisgarh
- मुलाकात : लोकशिक्षण- लोकजागरण की पत्रिका- ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक एवं प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष- प्रदीप भट्टाचार्य ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष- डॉ. रमन सिंह से राजधानी रायपुर के ‘स्पीकर हाउस’ में सौजन्य भेंट की
मुलाकात : लोकशिक्षण- लोकजागरण की पत्रिका- ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक एवं प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के अध्यक्ष- प्रदीप भट्टाचार्य ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष- डॉ. रमन सिंह से राजधानी रायपुर के ‘स्पीकर हाउस’ में सौजन्य भेंट की

👉 • डॉ. रमन सिंह को ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रति सप्रेम भेंट करते हुए एडिटर- इन-चीफ़ प्रदीप भट्टाचार्य
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [रायपुर]
रायपुर : डॉ. रमन सिंह से बीते दिनों ‘स्पीकर हाउस’ में ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक एवं ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने सौजन्य भेंट किया. ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ का नवीनतम अंक- 220 की प्रति देते हुए प्रदीप भट्टाचार्य ने उनसे कहा कि- ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के प्रवेशांक अंक [14 सितम्बर, 2007] का विमोचन आपने मुख्यमंत्री निवास में किया था. उस समय आपका मुख्यमंत्री कार्यकाल साढ़े तीन वर्ष का हुआ था. प्रदीप भट्टाचार्य ने डॉ. रमन सिंह से कहा कि- ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ अपने 20वें स्थापना दिवस 14 सितम्बर, 2026 को प्रवेश कर रहा है. 20वें स्थापना समारोह हम आपकी उपस्थिति में मनाना चाहते हैं. डॉ. रमन सिंह ने हँसते हुए आश्वासन दिया. जी अवश्य! प्रदीप भट्टाचार्य ने पत्रिका के बीते 20 वर्षों का एक ब्रोशर भी उन्हें भेंट किया. इन 20 वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनेकों योजनाओं को अपनी पत्रिका में प्रमुखता से स्थान दिया. हमने 2009 में आपके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एकाग्र अंक [डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के शांतिदूत] निकाला. इस अंक का लोकार्पण गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में किया था. यह अंक भी उन्हें दिखाया गया. काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. रमन सिंह ने प्रदीप भट्टाचार्य और पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

👉 • सामाजिक सरोकारों एवं जनपक्षधर के नये प्रयोग- ‘ग्राम सुधारों की पत्रकारिता’ – डॉ. प्रशांत कानस्कर की पुस्तक का विमोचन करते हुए डॉ. रमन सिंह

👉 • बाल कविता गीत संग्रह ‘उठो गुनगुन उठो-उठो’- त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ की पुस्तक का विमोचन करते हुए डॉ. रमन सिंह

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने हिंदी साहित्यिक पुस्तकों के प्रकाशक शेफाली मीडिया पब्लिकेशन ग्रुप छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित स्वतंत्र पत्रकार डॉ. प्रशांत कानस्कर की ‘ग्राम सुधारों की पत्रकारिता’ और अस्तित्व प्रकाशन बिलासपुर से प्रकाशित कवि त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ की बाल कविता गीत संग्रह ‘उठो गुनगुन उठो-उठो’ का विमोचन भी किया.


प्रारंभ में प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ. प्रशांत कानस्कर, त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’, श्रीमती संध्या साटकर और शंकर राव सावरकर ने डॉ. रमन सिंह का शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)