- Home
- Chhattisgarh
- विजयादशमी : नेहरू नगर [भिलाई] कालीबाड़ी में ‘बिजॉया सम्मेलन’ 21 नवम्बर को. प्रसिद्ध नाटक ‘जुरान’ का मंचन. प्रवासी बांग्ला सांस्कृतिक और सामाजिक विकास संस्था ‘पूबेर हावआ’ के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में पहली बार होगा नाटक
विजयादशमी : नेहरू नगर [भिलाई] कालीबाड़ी में ‘बिजॉया सम्मेलन’ 21 नवम्बर को. प्रसिद्ध नाटक ‘जुरान’ का मंचन. प्रवासी बांग्ला सांस्कृतिक और सामाजिक विकास संस्था ‘पूबेर हावआ’ के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में पहली बार होगा नाटक
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [20 नवम्बर, 2026] : भिलाई के रंगमंच प्रेमियों के लिए एक बड़ी सौगात। मानव मंगल, नेहरू नगर कालीबाड़ी, भिलाई द्वारा दुर्गा पूजा बिजोया सम्मेलन 2026 के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में “पूबेर हाबा” प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक और सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में शुभेंदु बागची द्वारा रचित और निर्देशित प्रसिद्ध बांग्ला नाटक “जुरान” का मंचन होगा।

यह अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि नेहरू नगर कालीबाड़ी के मंदिर प्रांगण में प्रथम बार किसी नाटक का मंचन होने जा रहा है, और इस नाटक में मानव मंगल के सदस्यों की भी भरपूर सहभागिता है। सदस्यों तथा नेहरू नगर के निवासियों की लंबे समय से इच्छा थी कि इस प्रांगण में नाटक की प्रस्तुति हो, जो इस बार पूरी हो रही है।


मंचन विवरण-
दिनांक – 21 नवंबर 2026, शनिवार
समय – शाम 6:30 बजे से
स्थान – मंदिर प्रांगण, नेहरू नगर कालीबाड़ी, भिलाई
यह शाम सिर्फ नाट्य मंचन तक सीमित नहीं होगी – इस संध्या में गीत, संगीत, वाद्य संगीत, नृत्य और कविता आवृत्ति का भी भरपूर आनंद मिलेगा।
*गायक – गायिका *– मनोरंजन दास , पंकज बर्मन , पंम्पा अधिकारी , दीपंकर समद्दार ,सोमा सिकदार , समित रॉय , मंजुला बोस , मीनाक्षी रॉय , मल्होत्रा आदि
काव्य – एच सी पाल , कुंडू , के सी साहा , मिनोति चौधुरी
डांस & वाद्य — जिशु अधिकारी , प्रितिशा मिश्र , जोशिका , सचि , प्रीतम मिश्र आदि
* संचालन – मीता दास , समित रॉय
नाटक के बारे में –
“जुरान” बस्तर के आदिवासी जीवन, उनकी जीवन-शैली, प्रकृति की अनछुई सुंदरता, जीवन की सादगी और सुख-दुख को बड़े ही सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। यह सिर्फ एक नाटक नहीं, बल्कि एक सामाजिक और आत्मा को झकझोर देने वाली प्रस्तुति है, जो दर्शकों को बस्तर की माटी से जोड़ देगी।
नाटक के लेखक और निर्देशक शुभेंदु बागची ने बताया कि “जुरान” बस्तर के आदिवासी समाज की संवेदनाओं, उनके संघर्ष और उनकी मानवीयता की कहानी है। इसमें प्रकृति और मनुष्य के रिश्ते को बेहद मार्मिक ढंग से दिखाया गया है।
तकनीकी और मंच टीम –
लेखन और निर्देशन – शुभेंदु बागची
सहायक निर्देशक – बानी चक्रवर्ती
व्यवस्थापन – मीता दास
सूत्रधार – शुभेंदु बागची
पार्श्व संगीत – दीपेंद्र हालदार
गायक – मनोरंजन दास , इंद्राणी मुखर्जी , तुहिनाद्री सान्याल ।
मंच व्यवस्था – प्रभात मंडल , प्रणब राय
इस भव्य आयोजन को सफ़ल बनाने के लिए “मानव मंगल ,नेहरू नगर कालीबाड़ी” के कार्यकारिणी पदाधिकारियों
अध्यक्ष – जवाहर डे
उपाध्यक्ष द्वय – सुमित सिकदार, मीता दास
महा सचिव – दिबेन्दू सरखेल
दुर्गापूजा प्रभारी – जयंत मित्रा
कल्चरल प्रभारी – मीता दास
कोषाध्यक्ष – संदीप साहा
फूड प्रभारी – समित रॉय
पंडाल, लाइट & साउंड – मनीष सोनी
के द्वारा पूर्ण समर्पण के साथ प्रयास किया जा रहा है।
आमंत्रण –
मानव मंगल और पूबेर हाबा की ओर से सभी सुधी दर्शकों, संस्कृति प्रेमियों और नगरवासियों से आग्रह है कि वे सपरिवार और अपने मित्रों सहित उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाएं। इस आनंदमय माहौल में आपकी उपस्थिति मायने रखेगी।
नोट : रात्रि भोज के लिए 120/- पर व्यक्ति रखा गया है जो इच्छानुसार है ।
निवेदक –
मानव मंगल कार्यकारी समिति एवं मानव मंगल के सभी सदस्य, नेहरू नगर कालीबाड़ी, भिलाई
एवं पूबेर हाबा प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक और सामाजिक विकास संस्था
यह सूचना छत्तीसगढ़ अंचल की प्रसिद्ध कवयित्री,साहित्यकार मानव मंगल, नेहरू नगर कालीबाड़ी की सांस्कृतिक प्रभारी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती मीता दास ने प्रदान की।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)